CG NEWS : महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 अफसरों के बदले प्रभार

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी और सहायक संचालक स्तर के 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुख्यालय स्तर पर भी बदले प्रभार
जारी आदेश के अनुसार जगरानी एक्का, जिला कार्यक्रम अधिकारी, धमतरी को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह श्रुति नेरकर को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वे संचालनालय महिला एवं बाल विकास में उप संचालक के पद पर कार्यरत थीं।
चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया को जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेमेतरा के पद से स्थानांतरित कर उप संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अजय शर्मा, जो जिला कार्यक्रम अधिकारी, जशपुर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें भी उप संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा अवनी बिस्वाल, उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र, रायपुर को उप संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
बृजेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, राजनांदगांव को प्रभारी सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (CG NEWS)
विभागीय आदेश के तहत अन्य अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। (CG NEWS)

यह भी पढ़े :- वन विभाग में 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, नए पदस्थापना आदेश जारी



