Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार: 21 नक्सलियों ने 18 हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

Kanker Naxal Surrender : बस्तर अंचल में सरकार की पहल ‘पूना मारगेम — पुनर्वास से पुनर्जीवन’ ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। कांकेर ज़िले में रविवार को 21 नक्सलियों ने अपने 18 आधुनिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण (Kanker Naxal Surrender) कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

यह भी पढ़े :- राजधानी में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी गई, शहर में सनसनी

आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली केशकाल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी/किसकोडो एरिया कमेटी से जुड़े थे। इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश, 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 9 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 8 सक्रिय सदस्य शामिल हैं।

इन 21 नक्सलियों में 13 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा को त्यागकर शांति व विकास के मार्ग को अपनाया है।

पुलिस को सौंपे गए हथियारों में शामिल हैं –

  • 3 एके-47 रायफलें
  • 4 एसएलआर रायफलें
  • 2 इंसास रायफलें
  • 6 .303 रायफलें
  • 2 सिंगल शॉट रायफलें
  • 1 बीजीएल हथियार

आईजी बस्तर सुंदरराज पी. ने बताया —

“पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान ने बस्तर में स्थायी शांति की नींव रखी है। आत्मसमर्पण करने वाले साथियों का यह कदम आने वाले समय में बस्तर को हिंसा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा। (Kanker Naxal Surrender)

Back to top button
error: Content is protected !!