Dhamtari News: कुरुद में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ मंडल स्तरीय कार्यशाला, विधायक अजय चंद्राकर रहे मुख्य वक्ता, पढ़े पूरी खबर
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी (Chhattisgarh BJP) कुरूद मंडल द्वारा “संकल्प से सिद्धि तक” मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाठागांव में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता क्षेत्रीय विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर रहे। कार्यशाला की शुरुआत हाल ही में हुई विमान दुर्घटना में दिवंगतों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय बोले- संतुलित आहार, व्यायाम और जांच से रहें स्वस्थ; सिंधी समाज के स्वास्थ्य शिविर की तारीफ की
अपने संबोधन में श्री चंद्राकर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा देशभर में “संकल्प से सिद्धि तक” अभियान चला रही है, जिसके अंतर्गत जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य है, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, तकनीकी व रोजगारमूलक शिक्षा, और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से आज लिंग भेद की सोच में बदलाव आया है और बेटियों को लेकर समाज का दृष्टिकोण सकारात्मक हुआ है। महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं का परिणाम है कि आज जनसंख्या में कई स्थानों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो गई है।
पूर्व मंत्री ने बताया कि पिछली सरकार द्वारा रोके गए लगभग 18,000 आवासों को भाजपा सरकार ने प्राथमिकता में लेकर फिर से निर्माण प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने बगौद स्थित फूड पार्क का उदाहरण देते हुए कहा कि यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का स्रोत बन सकती थी, परंतु पूर्ववर्ती सरकार की उदासीनता के चलते यह अधूरी रह गई। अब भाजपा सरकार इसे पुनः सक्रिय करने की दिशा में कार्यरत है।
कार्यक्रम में भाजपा की जिला, जनपद एवं मंडल इकाइयों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें विशेष आमंत्रित सदस्य निरंजन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, मंडल संयोजक आदर्श चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, तिलोकचंद जैन, कुलेश्वर चंद्राकर, टिकेश साहू, मालकराम साहू, हरिशंकर सोनवानी, चैन साहू, प्रभात बैस, कमलेश चंद्राकर, रवि मानिकपुरी, उर्वशी बांधेकर, हिमांशु साहू, कुलेश्वरी साहू, चित्ररेखा, पुष्पलता साहू (सरपंच भाठागांव) समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। (Chhattisgarh BJP)
कार्यक्रम के दौरान चरमुड़िया की सरपंच नीतू तोड़ेकर ने अपने पंचों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिसका स्वागत मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में किया गया। (Chhattisgarh BJP)



