Chhattisgarh : 7वीं की छात्रा ने बाथरूम में जन्मा बच्चा टॉयलेट में फेंका, नवजात की डूबने से मौत”

Chhattisgarh के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 7वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा, जो जिला मुख्यालय के सरकारी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी, ने अस्पताल के बाथरूम में नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद, लोकलाज के डर से उसने नवजात को टॉयलेट कमोड में फेंक दिया, जिससे डूबने के कारण बच्चे की मौत हो गई।
यह भी पढ़े :- कुरुद में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ मंडल स्तरीय कार्यशाला, विधायक अजय चंद्राकर बने मुख्य वक्ता
छात्रा को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों को कुछ संदिग्ध लगा, और बाथरूम की जांच के दौरान नवजात का शव कमोड में मिला। उसे तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दंतेवाड़ा पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा गर्भवती कैसे हुई और इस घटना के पीछे की परिस्थितियां क्या थीं।
इस घटना ने छात्रावास और स्कूल प्रशासन की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा की गर्भावस्था की जानकारी प्रशासन को क्यों नहीं थी, और क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या छात्रा ने इसे छिपाया। (Chhattisgarh )
पुलिस ने क्या कहा?
एसपी गौरव राय कहते है बेहद गंभीर मामला है. सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है. नवजात बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सबब स्पष्ट होगा. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही जो भी तथ्य सामने आएगें उस आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। (Chhattisgarh )



