Google Analytics —— Meta Pixel

1 अप्रैल 2026 से पहले निपटाएं ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

March 31st Last Date: वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद टैक्स और बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी कामों की डेडलाइन खत्म हो जाएगी। ऐसे में अगर आपने अभी तक जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं तो तुरंत कर लें, वरना आपको जुर्माना या अतिरिक्त टैक्स देना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:- बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की शुरुआत, CM साय ने भरी पहली रात्रि उड़ान

सरकारी स्कीम्स को एक्टिव रखें

सबसे पहले बात करेंगे सरकारी बचत योजनाओं की। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में हर साल न्यूनतम राशि जमा करना जरूरी होता है। अगर निवेशक ऐसा नहीं करते हैं तो उनका खाता इनएक्टिव हो सकता है। बाद में खाते को दोबारा चालू कराने के लिए पेनाल्टी भरनी पड़ती है और बैंक की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि 31 मार्च से पहले इन योजनाओं में तय न्यूनतम राशि PPF में कम से कम 500, NPS में 1000 और सुकन्या योजना में 250 रुपए जमा कर दें। (March 31st Last Date)

टैक्स बचाने का आखिरी मौका

दूसरा महत्वपूर्ण काम टैक्स बचत से जुड़ा है, जो लोग पुरानी टैक्स व्यवस्था यानी ओल्ड टैक्स रिजीम का फायदा लेते हैं, उनके लिए यह निवेश करने का आखिरी मौका है। धारा 80C के तहत PPF, जीवन बीमा और अन्य योजनाओं में निवेश करके 1.5 लाख तक की टैक्स छूट ली जा सकती है। इसके अलावा धारा 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम और मेडिकल खर्चों पर भी छूट मिलती है, जो कुछ मामलों में 1 लाख तक हो सकती है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि 1 अप्रैल या उसके बाद किया गया निवेश अगले वित्तीय वर्ष में गिना जाएगा, इसलिए अगर इस साल टैक्स बचाना है तो 31 मार्च तक ही निवेश करना जरूरी है।

नौकरीपेशा लोग तुरंत जमा करें डॉक्यूमेंट

तीसरा जरूरी काम नौकरीपेशा लोगों के लिए है। सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को अपने ऑफिस में समय पर निवेश से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं, जैसे कि घर के किराए की रसीद, बीमा प्रीमियम की रसीद और होम लोन के ब्याज का प्रमाण पत्र। अगर ये दस्तावेज समय पर जमा नहीं किए जाते हैं तो कंपनी उनकी सैलरी से ज्यादा TDS काट सकती है। बाद में इस अतिरिक्त कटे हुए टैक्स को वापस पाने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे कैश फ्लो पर असर पड़ सकता है। (March 31st Last Date)

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे ये बड़े नियम

1 अप्रैल 2026 से कई नए नियम भी लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव के तहत नई टैक्स व्यवस्था के अनुसार एक निश्चित सीमा तक की आय पर टैक्स में छूट मिलेगी, जिससे कुछ करदाताओं को राहत मिल सकती है। साथ ही TDS से जुड़े फॉर्म्स का फॉर्मेट भी बदला जा रहा है, जिससे भविष्य में आयकर रिटर्न भरना आसान और ज्यादा पारदर्शी हो जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जैसे पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम से नकद निकासी की दैनिक सीमा में बदलाव किया है, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार पहले से योजना बनानी होगी।

यात्रा से जुड़े बदलाव

यात्रा से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो रहे हैं। रेलवे टिकट रद्द करने के नियम सख्त किए गए हैं, जहां अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा। इसके अलावा टोल प्लाजा पर कैश भुगतान को पूरी तरह बंद किया जा रहा है और अब सिर्फ FASTag या डिजिटल माध्यमों से ही भुगतान संभव होगा। FASTag के सालाना पास की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे वाहन चालकों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। वहीं रोजमर्रा के खर्चों पर भी असर पड़ सकता है। (March 31st Last Date)

गैस सिलेंडर और फ्लाइट ईंधन के नए दाम

हर महीने की तरह 1 अप्रैल को गैस सिलेंडर और हवाई ईंधन (ATF) की नई कीमतें जारी होंगी, जिससे रसोई गैस और हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। इसके साथ ही, वाहनों की कीमतों में 2% से 3% तक की बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में अगर किसी ने 31 मार्च तक गाड़ी का बिल नहीं कटवाया है, तो उसे बढ़ी हुई कीमत चुकानी पड़ सकती है। ऐसे में 31 मार्च से पहले जरूरी वित्तीय काम निपटाना बेहद अहम है। थोड़ी सी लापरवाही से अतिरिक्त टैक्स, जुर्माना या बढ़े हुए खर्च का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए समय रहते सभी जरूरी काम पूरे कर लेना ही समझदारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!