Google Analytics —— Meta Pixel

रायगढ़ में एक ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या, बाड़ी में दफनाया गया शव

Mass Murder in Raigarh: रायगढ़ जिले के ठुसेकेला गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर शवों को घर के पीछे बाड़ी में दफना दिया गया। मृतकों की पहचान बुधराम उरांव (40), उनकी पत्नी सुभद्रा उरांव (35), बेटा अरविंद (12) और बेटी शिवांशी (6) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार दिनों से बुधराम के घर का दरवाजा बंद था। घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और घर के पीछे बाड़ी से चारों शव बरामद किए। पुलिस के मुताबिक चारों की कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड से हत्या कर शवों को मिट्टी में दबाया गया था।

यह भी पढ़ें:- क्लास लेने को लेकर भिड़े दो शिक्षक, स्कूल को बनाया ‘अखाड़ा’, बच्चों के सामने हाथापाई

बता दें कि चारों के शव को दफनाने के लिए घर के पीछे बाड़ी में तीन फीट गहरा गड्ढा खोदा। बच्चों को सबसे पहले फिर उसके ऊपर पिता का शव रखा गया था। आखिर में महिला के शव को दफनाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए SP दिव्यांग पटेल खुद मौके पर पहुंचे। वहीं फॉरेसिंक और डॉग स्क्वॉड टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की। खोजी डॉग घर से बरामद कुल्हाड़ी को सूंघकर गांव के रास्ते से होते हुए मृतक की बुआ के घर और फिर बोतल्दा रॉक गार्डन की ओर तक पहुंचा। SP पटेल ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो घर से खून के धब्बे और सड़ी बदबू मिली। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। संपत्ति विवाद अहम कारण हो सकता है, हालांकि हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि शवों पर संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि चारों की हत्या नींद में की गई। मृतक बुधराम उरांव मूलतः घरघोड़ा के चांटीगुड़ा गांव का रहने वाला था। (Mass Murder in Raigarh)

राज्यामिस्त्री था घर का मुखिया

बुधराम उरांव खरसिया के ठुसेकेला गांव में राज्यामिस्त्री का काम करता था। उसकी बड़ी बेटी फिलहाल बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। बुधराम के पैतृक गांव में उसके नाम पर जमीन है और उसका कुछ हिस्सा एक प्लांट में गया है। पुलिस मान रही है कि इसी संपत्ति विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया गया होगा। गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की खबर फैलते ही सनसनी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और कई संदेहियों को निगरानी में लिया गया है। SP ने कहा कि यह जघन्य अपराध है। फॉरेसिंक और डॉग स्क्वॉड की मदद से हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। (Mass Murder in Raigarh)

Back to top button
error: Content is protected !!