Google Analytics —— Meta Pixel

कटक के मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की जान गई

Odisha Hospital Fire News : ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में अचानक भीषण आग लगने से 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व उनके परिजनों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :- Rashifal 16 March 2026: आज सोमवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम भी तुरंत अस्पताल पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी खुद कटक पहुंचकर अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और घायलों के इलाज की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

11 कर्मचारी भी झुलसे

अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के बाद मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अस्पताल कर्मचारियों और दमकल कर्मियों ने तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया। इस दौरान कम से कम 11 अस्पताल कर्मचारी झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ICU में अचानक लगी आग

बताया जा रहा है कि आग ट्रॉमा केयर आईसीयू में अचानक लगी, जिसके बाद पूरे वार्ड में तेजी से धुआं फैल गया। कई मरीजों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कुछ मरीजों को बचाया नहीं जा सका। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। (Odisha Hospital Fire News)

जांच के आदेश

घटना के बाद अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। (Odisha Hospital Fire News)

Back to top button
error: Content is protected !!