Trending

Massive fire in the capital: राजधानी रायपुर स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें Live वीडियो

Massive fire in the capital: राजधानी रायपुर में आज एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। एक फोम की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से कुछ देर के लिए आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में लगी आग इतनी भयानक थी कि दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा था। आसमान पूरी तरह से काला दिखाई दे रहा था। आग इतनी भयानक थी, घटनास्थल से कुछ दुरी पर गुजरती हुई गाड़ियों के ऊपर से काला भवंडर स्पष्ट देखा जा सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग किस वजह से लगी, कैसे लगी? इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें : State Gamcha of Chhattisgarh: पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा

जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के कचना मार्ग पर स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग (Massive fire in the capital) लगी। इस फैक्ट्री में फोम बनाने का काम किया जाता है। जानकारी मिली हैं, फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का कच्चा माल जलकर खाक हो गया। हालांकि नुकसान कितना हुआ इस बात का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात हैं किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड कर्मी की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया। घटना स्थल पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई थी, आगे जाँच की कार्यवाही की जा रही हैं।

बता दें कि फोम फैक्ट्री में आगजनी यह दूसरी घटना है। दरअसल, छह महीने पहले दलदल सिवनी मोड़ के पास स्थित एक फैक्ट्री में एक बार और आग लग चुकी थी। फैक्ट्री में आग लगने के बाद वहां काम करने वाले कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। राहत की बात थी, उस आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हो सकी।

Related Articles

Back to top button