Meerut Building Collapse: झटके में 10 लोग मौत की ‘नींद’ सोए, ढहा था 3 मंजिला घर, पढ़े पूरी खबर

Meerut Building Collapse: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जाकिर कॉलोनी में बीते दिन 3 मंजिला मकान ढह गया था। हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। मरने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 5 लोगों को करीब 18 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े :- Kolkata Rape Murder Case : CBI का एक्शन, कोलकाता पुलिस SHO और संदीप घोष को किया गिरफ्तार
10 मृतकों में एक साल का बच्चे समेत 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीना ने 10 मौत होने की पुष्टि की है। हादसे की वजह भारी बारिश और मकान का करीब 50 साल पुराना होना बताया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया और शोक जताया।
ADG डीके ठाकुर ने बताया कि हादसा शनिवार शाम करीब सवा 5 बजे हुआ। संकरी गली में बना 3 मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF, SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। संकरी गली होने से बुलडोजर अंदर नहीं जा सकता तो मशीनों से पत्थर काटकर घायलों को निकाला गया। रातभर बारिश होती रही और बारिश के बीच ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। आज सुबह ऑपरेशन खत्म हुआ और मरने वालों की संख्या बढ़ गई। घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। ध्वस्त हुआ मकान 50 साल पुराना था और एक खंभे पर खड़ा था, जो बीते दिन बारिश के कारण ढह गया। (Meerut Building Collapse)
नीचे डेरी ऊपरी मंजिलों पर था निवास
स्थानीय लोगो ने बताया की ये मकान 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला नफो का है। इस मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते हैं। पूरा ही परिवार मलबे में दबा है। इसी मकान मे रहने वाला परिवार डेयरी कारोबार चलाता है। नीचे की मंजिल में भैंसे बंधी रहती है। जहां डेयरी चलती है। और ऊपरी दो मंजिल पर परिवार रहता है। वही लोगो का कहना है की अचानक मकान गिरने से भैंसे भी मलबे में दबी हुई हैं। (Meerut Building Collapse)
इन लोगों की हुई मौत
1. साजिद (40 साल) पुत्र अलाउद्दीन
2. साकिब (20 साल) पुत्र साजिद
3. सानिया (15 साल) पुत्री साजिद
4. रीजा (7 साल) पुत्री साजिद।
5. सिमरा (डेढ़ साल) पुत्री शहजाद
6. नफीसा (63 साल) उर्फ नफ्फो पत्नी अलाउद्दीन
7. फरहाना। वहीं दो की शिनाख्त नहीं हुई है।



