एशियाड के पदकवीरों से मिले PM नरेंद्र मोदी, खिलाड़ियों से किया ये आग्रह

PM Meet Asiad Medalist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2022 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ मुलाकात की। इस दौरान भारतीय एथलीटों के दल को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि आज जब आप सफल होकर आए हैं तो मुझे लग रहा है कि हमारी दिशा सही है। विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मेडल भारत ने इस बार जीता है। हमने जितने भी खेलों में भाग लिया उसमें से ज्यादातर में कोई न कोई मेडल लेकर आए हैं। 20 इवेंट तो ऐसे थे जिनमें आज तक देश को पोडियम फिनिश मिली ही नहीं थी। अनेक खेलों में आपने एक नया रास्ता खोला है।

यह भी पढ़ें:- गंगाजल पर भी लगा GST, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने जो पराक्रम दिखाया है, जो पुरुषार्थ किया है, जो परिणाम दिया है, उसके कारण देश के हर कोने में एक उत्सव का माहौल है। 100 मेडल पार करने के लिए आपने दिन-रात एक कर दिया। एशियन गेम्स में आप सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पूरा देश गौरव की अनुभूति कर रहा है। PM मोदी ने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी ‘नारी शक्ति’ ने एशियाई खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। यह भारत की बेटियों के सामर्थ्य के बारे में बताता है। इस बार मेडल तालिका में कम उम्र के बहुत से एथलीट्स ने अपनी जगह बनाई है। जब कम उम्र के खिलाड़ी ऊंचाई को पाते हैं तो वे हमारे खेल राष्ट्र की पहचान बनते हैं। यह खेल राष्ट्र की निशानी है।  मैं उन्हें डबल बधाई देता हूं। (PM Meet Asiad Medalist)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी ने इतिहास रचा है. पदक तालिका भारत की सफलता का प्रमाण है। एशियाई खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. व्यक्तिगत रूप से मुझे संतुष्टि है कि हम सब सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आप सभी ने आने वाली पीढ़ियों के एथलीटों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। एशियाई खेलों में प्रदर्शन से ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। भारत की ‘नारी शक्ति’ ने भारतीय महिलाओं की क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए अनुकरणीय प्रदर्शन किया है। जीते गए कुल पदकों में से आधे से अधिक पदक हमारी महिला एथलीटों के हैं। यही नए भारत की भावना है। (PM Meet Asiad Medalist)

उन्होंने कहा कि नया भारत अंतिम परिणाम तक, अंतिम विजय की घोषणा होने तक अपना प्रयास छोड़ता नहीं है। नया भारत अपना सर्वश्रेष्ठ देने की, सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता है। हमारा प्रयास है कि भारत के खिलाड़ियों को दुनिया की Best Facilities मिलें। हमारा प्रयास है कि भारत के खिलाड़ियों को देश-विदेश में खेलने के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले। हमारा प्रयास है कि गांव-देहात में रहने वाले Sports Talent को भी ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले। हमारे सभी खिलाड़ियों का मनोबल बना रहे, उन्हें किसी भी तरह की कमी न हो, इसके लिए हमने पूरी शक्ति लगाई है। 9 साल में पहले की तुलना में खेल का बजट भी तीन गुना बढ़ाया जा चुका है। ‘खेलो इंडिया’ गेम चेंजर साबित हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एशियन गेम्स में ये भारत का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है। विदेशी धरती पर Athletics में सबसे ज्यादा मेडल भारत ने इस बार जीते हैं। अनेक खेलों में आपने सिर्फ खाता ही नहीं खोला है, बल्कि एक नया रास्ता खोला है। एक ऐसा रास्ता जो युवाओं की पूरी पीढ़ी को प्रेरित करेगा। एक ऐसा रास्ता जो एशियाई खेलों से आगे बढ़कर ओलंपिक के हमारे सफर को एक नया विश्वास देगा। वहीं एशियन गेम्स में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी है और अबकी बार 100 पार करने का काम किया है, जो आज तक नहीं हुआ वो संभव कर दिखाया है। आज नया भारत नई सोच के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करने निकला है।  (PM Meet Asiad Medalist)

Related Articles

Back to top button