कांग्रेस पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का तंज, कहा- मानसिक दिवालियापन के शिकार कांग्रेसी

Minister Kashyap on Congress: कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आदिवासी बाहुल्य कांकेर लोकसभा के बालोद में चुनाव प्रचार किया। साथ ही देवार भाट गांव में आदिवासी समाज के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गए हैं। कश्यप ने कहा कि कभी महंत डंडे से मारने की बात कहते हैं तो कभी लखमा मोदी मरेंगे बोलते हैं। यह उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। यह सुनिश्चित है कि वे हर से घबराए हुए हैं। इसलिए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ विकास मरकाम, देवलाल ठाकुर, प्रेम साहू, कीर्तिका साहू समेत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मानवता शर्मसार, बकरी के साथ दुष्कर्म की वारदात

बता दें कि कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ऐसी पहली सरकार है, जिसने आदिवासी समाज को उचित स्थान देते हुए मुख्यमंत्री बनाया और महिलाओं को उनका अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि हमें अवश्य व्यक्ति को जीतने की आवश्यकता है, जो विश्व गुरु है, जो विश्व का नेता है। कश्यप ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश में ही नहीं, बल्कि मुस्लिम राष्ट्र में भी मंदिर की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि कांकेर लोकसभा क्षेत्र से BJP प्रत्याशी भोजराज नाग सरल सीधे है, लेकिन तेज तर्रार नेता है। उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन देना है। (Minister Kashyap on Congress)

इटली में जाकर चुनाव लड़े राहुल गांधी: कश्यप

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के शासनकाल में कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हुआ है, क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हुआ है, जो सीधे घुसकर मारती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नाम पर लोग मोदी जी का नाम लेते हैं, लेकिन क्या किसी ने राहुल गांधी का नाम लिया है। कांग्रेस वाले कहते थे कि अमेठी पहले कांग्रेस की सीट रही है। वहां कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता है। अब खुद राहुल गांधी वहां से भाग रहे हैं और वायनाड में चुनाव लड़ रहे हैं। अब तो स्थिति यह हो रही है कि वह वायनाड से भी भागने लगे हैं। केदार कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी को भारत में नहीं, बल्कि अपने देश इटली में जाकर चुनाव लड़ना चाहिए। (Minister Kashyap on Congress)

मोदी की गारंटी हुई पूरी: केदार

मंत्री केदार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी की हर गारंटी पूरी हुई है। चाहे वह धान का एकमुश्त बोनस हो, चाहे महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि हो, 500 सालों से जिस मंदिर की राह लोग देख रहे थे उसका निर्माण PM मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब सर्व शक्तिमान नेता को चुनने का समय है। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि भोजराज नाग आपके बीच के व्यक्ति हैं। सरल सहज हैं। कश्यप ने कहा कि PM मोदी ने बीते दिनों बस्तर में सभा की थी, जिसमें लाखों की संख्या में आदिवासी भाई-बहन इकट्ठे हुए थे, क्योंकि अब हमारे आदिवासी भाई-बहन जानते हैं कि किसने आदिवासियों के हित में काम किया है और किसने नहीं। बता दें कि कांकेर से BJP ने भोजराज नाग को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने बीरेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। (Minister Kashyap on Congress)

Related Articles

Back to top button