Google Analytics —— Meta Pixel

मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे मंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला सोमवार को नेशनल हाईवे-130 पर धुईचुआ गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़े :- रिटायर्ड फूड अफसर की करतूत उजागर, युवती से दुष्कर्म कर फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल

हादसे में काफिले की एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार एएसआई, प्रधान आरक्षक और चालक घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राहत की बात यह रही कि मंत्री लखनलाल देवांगन पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कर दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!