रिटायर्ड फूड अफसर की करतूत उजागर, युवती से दुष्कर्म कर फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल
Raipur Rape News: राजधानी रायपुर में एक रिटायर्ड फूड अफसर पर 23 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संजय दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :- राज्य में मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि: CGMSC ने तीन दवाओं को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान आरोपी से वर्ष 2018-19 में फेसबुक पर हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि वर्ष 2021 में आरोपी ने उसके घर जाकर जबरन दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।
आरोप है कि आरोपी ने धमकाकर पीड़िता से करीब तीन लाख रुपये वसूले। युवती ने पुलिस को आरोपी के चैट के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य भी सौंपे हैं। (Raipur Rape News)
पुलिस ने मामले में धारा 376 (दुष्कर्म) और 384 (जबरन वसूली) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और डिजिटल सबूतों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Raipur Rape News)



