Google Analytics —— Meta Pixel

Ramvichar Netam Accident : मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल, कार पिकअप से टकराई, हालत गंभीर, CM साय मिलने पहुंचे

Ramvichar Netam Accident : छत्त्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसा उस वक्त हुआ, जब नेताम कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते एक कार्यक्रम के बाद वापस रायपुर लौट रहे थे. बेमेतरा जिले में मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त काफिले में एक गाड़ी घुस गई, जिसकी वजह उन्हें गंभीर चोट आई है. नेताम को एम्बुलेंस से रायपुर ले आया गया. जहां उनका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना बेमेतरा के जेवरा गांव रायपुर मंत्री राम विचार नेताम की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंटके पास घटना घटी।

यह भी पढ़े :- Horoscope 23 November 2024: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया रायपुर

घटना के तुरंत बाद प्रशासन और एंबुलेंस सेवा सक्रिय हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया गया। मंत्री नेताम के हाथ और पैरों में चोटें आईं हैं, और हादसे के तुरंत बाद वे कुछ समय के लिए बेहोश हो गए थे। अस्पताल प्रशासन ने मंत्री और अन्य घायलों को 72 घंटे की निगरानी में रखा है।

नेताम की हालत खतरे से बाहर

मंत्री नेताम की कलाई में फ्रैक्चर है, और उनके माथे पर सूजन आ गई है। ड्राइवर धनंजय को सर्वाइकल चोटें आईं हैं, और वह फिलहाल ICU में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 72 घंटे बेहद अहम होंगे। हालांकि नेताम की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद बेमेतरा कलेक्टर और एसपी तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

सीएम और विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे

रामविचार नेताम के सड़क हादसे (Ramvichar Netam Accident) में घायल होने की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक उन्हें देखने पहुंचे। सीएम विष्णुदेव साय ने अस्पताल पहुंचकर मंत्री के सेहत की जानकारी ली। सीएम के बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी रामविचार नेताम को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज, सीनियर नेता अजय चंद्राकर समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टरों की तरफ से कोई हेल्थ बुलिटेन जारी नहीं किया गया है। (Ramvichar Netam Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!