PM नरेंद्र मोदी ने तीन देशों की विदेश यात्रा में की 31 द्विपक्षीय बैठक, वैश्विक नेताओं से भी की मुलाकात
PM Modi Foreign Trip: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की अपनी तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद वापस दिल्ली लौट चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन देशों की अपनी विदेश यात्रा के दौरान 31 द्विपक्षीय बैठकों और वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत में भाग लिया। उन्होंने नाइजीरिया में एक द्विपक्षीय बैठक की। ब्राजील में G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 10 द्विपक्षीय बैठकें की। इसके बाद गुयाना की यात्रा के दौरान उन्होंने 9 द्विपक्षीय बैठकें की। नाइजीरिया में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’: CM विष्णुदेव साय
ब्राजील में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील, इंडोनेशिया, पुर्तगाल, इटली, नॉर्वे, फ्रांस, ब्रिटेन, चिली, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। ब्राजील में 10 द्विपक्षीय बैठकों की, जिसमें से यह प्रधानमंत्री मोदी की 5 नेताओं, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ पहली बैठक थी। गुयाना दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय में सचिव जयदीप मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अली ने भारत-गुयाना संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। दोनों पक्षों के बीच 10 समझौतों का आदान-प्रदान किया गया और इनमें हाइड्रोकार्बन और ऊर्जा, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, डिजिटल सहयोग, संस्कृति, रक्षा और सुरक्षा अध्ययन जैसे क्षेत्र शामिल थे। (PM Modi Foreign Trip)
प्रधानमंत्री मोदी ने 7 स्तंभों का प्रस्ताव रखा: मजूमदार
विदेश सचिव मजूमदार ने कहा कि भारत-CARICOM साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 7 स्तंभों (C, A, R, I, C, O, M पर आधारित) का प्रस्ताव रखा। C का मतलब है क्षमता निर्माण, A का मतलब है कृषि और खाद्य सुरक्षा, R का मतलब है नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन, I का मतलब है नवाचार, प्रौद्योगिकी और व्यापार, C का मतलब है क्रिकेट और संस्कृति, O का मतलब है समुद्री अर्थव्यवस्था और समुद्री सुरक्षा और M का मतलब है चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा। CARICOM नेताओं ने एक स्वर में भारत की इन पहलों की सराहना की और समूह के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के विशेष प्रयासों की भी सराहना की। (PM Modi Foreign Trip)



