Google Analytics —— Meta Pixel

कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Minister Shivraj Chhattisgarh Tour: भारत सरकार के ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल (13 मई 2025) एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर आएंगे, जहां वे अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए सरगुजा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक यातायात प्रबंधन समेत वाहन पार्किंग की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए चलेगा विशेष अभियान, सभी जिलों में होगा स्पेशल टास्क फोर्स का गठन

आवागमन व्यवस्था

  • शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बाहर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से प्रवेश की अनुमति दी गई है।
  • मनेंद्रगढ़ रोड, बनारस रोड की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे और अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग साईं मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड, बस स्टैंड होते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
  • प्रतापपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर से आने वाले यात्री बसे और अन्य फोर व्हीलर वाहन अपने निर्धारित मार्ग से ही नया बस स्टैंड तक आएंगे।
  • बस स्टैंड से बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर जाने वाले यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक, प्रतापपुर चौक से होकर जाएगी।
  • रायगढ़, बिलासपुर की ओर से बस स्टैंड आने वाली सभी यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक की ओर से होकर आएगी। आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने और बाहर जाने के लिए छूट रहेगा। (Minister Shivraj Chhattisgarh Tour)

वाहन पार्किंग की व्यवस्था

  • भीड़ प्रबंधन के लिए दस प्रमुख पार्किंग स्थल चिन्हांकित किए गए हैं।
  • P-01- किसान राइस मिल मैदान में सूरजपुर-मनेंद्रगढ़ की ओर से आने वाली आम जनता के लिए,बनारस मार्ग से आने वाले वाहनों को साईं बाबा मंदिर तिराहा से डायवर्ट कर रावत रेसेडेंसी तिराहा से किसान राइस मिल पार्किंग स्थल निर्धारित है।
  • P- 02 – राजमोहनी देवी भवन के पीछे मैदान में VIP/अधिकारियों के वाहन के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित है।
  • P- 03- सर्कस मैदान अंबेडकर चौक के पास, कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के बड़ी वाहनों के लिए रिजर्व है।
  • प्रतापपुर रोड, बलरामपुर-रामानुजगंज रोड की ओर से आने वाले बड़ी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित है।
  • P- 04- B.T.I. मैदान में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के छोटे आकार के वाहनों के लिए (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है।
  • P- 05- अतुल दुबे का खाली प्लाट, बनारस रोड से कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहनों के लिए (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है।
  • P- 06 – पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में रायगढ़ रोड, बिलासपुर रोड और शहर के अन्य मार्गों की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाली कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित है।
  • P- 07- ITI मैदान में प्रतापपुर रोड, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित है।
  • P- 08 – नवापारा चर्च मैदान में प्रतापपुर रोड, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन के लिए (टू-व्हीलर/फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है। बलरामपुर रोड से आने वाले वाहन शंकर घाट, सरगंवा रिसॉर्ट, कत्था फैक्ट्री मोड़, गोधनपुर तिराहा, गोधनपुर चौक से नवापारा चर्च मैदान पहुंचेंगे। साथ ही आकाशवाणी चौक से नवापारा चौक से नवापारा चर्च पहुंचेंगे।
  • P- 09-सेंट जेवियर स्कूल मैदान में प्रतापपुर रोड, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित है। (Minister Shivraj Chhattisgarh Tour)
  • P-10-हेलीपैड मैदान इंडस्ट्रीयल गेट के पास से VIP/अधिकारी/ मीडिया के लिए पार्किंग स्थल। बनारस मार्ग से इंडस्ट्रीयल गेट से हेलीपेड पहुंचेंगे।

VVIP/VIP प्रवेश द्वार व्यवस्था

  • VVIP प्रवेश – एमजी रोड, राजमोहनी भवन के सामने से निर्धारित किया गया है।
  • VIP/अधिकारी / मीडिया- इंडस्ट्रियल गेट, बनारस रोड से निर्धारित किया गया है।
  • आम जनता के लिए प्रवेश द्वार बीटीआई के सामने पानी टंकी और गायत्री अस्पताल के सामने बनारस रोड से निर्धारित किया गया है।
  • जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियत मार्गों, नियत समय में पार्किंग क्षेत्रों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांति और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। (Minister Shivraj Chhattisgarh Tour)

कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

वहीं सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर भोसकर ने कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर, पेयजल, VIP दीर्घा, साउंड सिस्टम और बिजली आपूर्ति, अलग-अलग विभागीय स्टॉल , ग्रीन रूम, मंच, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश द्वार,निकासी द्वार जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य गतिविधियों की तैयारी समय से पहले करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, परिवहन अधिकारी विनय सोनी समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। (Minister Shivraj Chhattisgarh Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!