Google Analytics —— Meta Pixel

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार का झांसा और दुष्कर्म, 15 साल की नाबालिग हुई दो माह की गर्भवती, 2 युवकों ने बनाया शिकार

Minor Pregnant After Rape: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती करने वाले दो युवकों ने उसे प्रेम और शादी का झांसा देकर अलग-अलग समय पर शारीरिक संबंध बनाए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में जांच के दौरान नाबालिग के दो माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता आठवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद घर पर रह रही थी। करीब एक साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जग्गावरम के मड़कम हिंगा उर्फ अर्जुन और सुकमा के राहुल सोड़ी उर्फ रूपेश सोड़ी से हुई थी।

यह भी पढ़ें:- फीफा वर्ल्ड कप पर युद्ध की छाया, वीजा विवाद के बीच मेक्सिको पहुंची ईरान की फुटबॉल टीम, अमेरिका में सिर्फ मैच खेलने की मिलेगी अनुमति

बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ अलग-अलग समय पर दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पहले से एक-दूसरे को नहीं जानते थे। करीब ढाई महीने पहले नाबालिग के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने दोनों युवकों के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने 3 जून को गादीरास थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। FIR के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश कर 6 जून को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गर्भ में पल रहा बच्चा किस आरोपी का है। इसके लिए आगे की कानूनी और वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक साल 2022 में देशभर में बच्चों के खिलाफ अपराध के 1.62 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इनमें 62 हजार से ज्यादा मामले पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुए थे। वहीं महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी हुई है। पुलिस अब मामले में डीएनए जांच समेत अन्य कानूनी प्रक्रियाओं की तैयारी कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। (Minor Pregnant After Rape)

Back to top button
error: Content is protected !!