CG NEWS : श्मशान घाट से नाबालिग की अस्थियां चोरी, चिता के पास मिला संदिग्ध सामान, इलाके में सनसनी
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में श्मशान घाट से नाबालिग बच्ची की अस्थियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिकरी मुक्तिधाम की बताई जा रही है। चिता के पास नींबू और श्रृंगार का सामान बिखरा मिलने से परिजन और स्थानीय लोग दहशत में हैं। मामले में तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधि की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- दादी उम्र में दुल्हन! 35 साल के युवक से लव मैरिज, प्रेमी की सरेआम पिटाई, पढ़े पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, बेमेतरा बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में बालिका जस्मीन यदु की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने विधि-विधान से पिकरी मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया था। कुछ समय बाद जब परिजन अस्थि संग्रह के लिए पहुंचे, तो चिता से अस्थियां गायब मिलीं। वहीं चिता स्थल के पास नींबू और श्रृंगार का सामान पड़ा हुआ था।
इस घटना से आहत परिजनों ने अस्थियों के साथ छेड़छाड़ और चोरी की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर श्मशान घाट में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय महिलाएं सिटी कोतवाली थाना पहुंचीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। (CG NEWS)
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। (CG NEWS)



