कल मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ करेंगे CM भूपेश, जंगल को बचाने की अपील

Vriksha Sampada Yojana News: CM भूपेश बघेल 21 मार्च को यानी कल मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस 21 मार्च के अवसर पर शुभकामनाएं दी है।  उन्होंने कहा है कि जंगल, पृथ्वी पर प्राणवायु ऑक्सीजन के साथ विभिन्न खाद्य और अन्य उपयोगी सामग्रियों के स्रोत हैं। विश्व भर में पेड़ों और जंगल की सुरक्षा और उसका महत्व जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:- कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 3 अप्रैल तक CBI रिमांड पर भेजा, कल जमानत पर फैसला

CM भूपेश बघेल ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवन शैली का दुष्प्रभाव हमें सिमटते जंगल और प्रदूषित पर्यावरण के रूप में दिखाई दे रहा है। जंगल पर हजारों-लाखों प्रकार के जीव-जन्तु, कीट पतंगों और प्राणियों की परस्पर निर्भरता रहती है। यह व्यवस्था पर्यावरण के साथ-साथ जैविक सह-अस्तित्व की सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। सभी प्रदेशवासी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं। सभी पेड़ लगाएं और वर्षों में तैयार हुए जंगल को बचाकर भविष्य की पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त पर्यावरण देने में सहभागी बनें। (Vriksha Sampada Yojana News)

वहीं मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के शुभारंभ के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सखौली अंतर्गत पोड़िपा में किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री शिव कुमार डहरिया करेंगे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लुंड्रा विधायक प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा बोर्ड के अध्यक्ष  बालकृष्ण पाठक और बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल मौजूद रहेंगे। (Vriksha Sampada Yojana News)

श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल, राज्य मदरसा बोर्ड उपाध्यक्ष इरफान सिद्धिकी, राज्य गौ-सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव, छत्तीसगढ़ तेल घानी बोर्ड के सदस्य  लक्ष्मी गुप्ता, राज्य बीज प्रमाणिकरण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, राज्य कृषक कल्याण परिषद के सदस्य संजय गुप्ता, राज्य उर्दू एकादमी के सदस्य बदरूद्दीन एराकी, राज्य महिला आयोग की सदस्य नीता विश्वकर्मा, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अमृत टोप्पो, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता और वन स्थायी के सभापति अनिमा केरकेट्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। (Vriksha Sampada Yojana News)

वन मंडलाधिकारी पंकज कमल ने बताया है कि शुभारंभ के अवसर पर जिले के 30 किसानों की 94 एकड़ भूमि में रोपण किया जाएगा। शेष भूमि में वर्षा ऋतु के समय रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि अब तक जिले में 600 हितग्राहियों के 1 हजार 29 एकड़ भूमि में रोपण के लिए चयन किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का मुख्य उद्देश्य वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इसके तहत राज्य के सभी कृषकों, शासकीय, गैर शासकीय, अर्द्धशासकीय, पंचायतें या स्वायत्व संस्थानों की भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण उपरांत सहयोगी संस्था, निजी कंपनियों के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर वनोपज के क्रय की व्यवस्था करते हुए एक सुदृढ़ बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करना है। (Vriksha Sampada Yojana News)

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी पात्र होंगे। इसके अलावा शासकीय, अर्द्धशासकीय और शासन के स्वायत्त संस्थान जो अपने स्वयं के भूमि पर रोपण करना चाहते हैं, पात्र होंगे। इसी तरह निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें, भूमि अनुबंध धारक, जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते हैं, वे पात्र होंगे। योजना के तहत टिशू कल्चर सागौन, टिशू कल्चर बांस, मिलिया डूबिया, चंदन और क्लोनल नीलगिरी के पौधों का रोपण किया जाएगा। 5 एकड़ तक के वृक्षारोपण में शत प्रतिशत तथा 5 एकड़ से अधिक भूमि पर वृक्षारोपण के लिए 50 प्रतिशत अनुदान शासन द्वारा दिया जाएगा। (Vriksha Sampada Yojana News)

Related Articles

Back to top button