Mitanin संघ और मनरेगा कर्मियों ने की सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात

महीने भर से आंदोलन कर रहे मितानिन (Mitanin) संघ और मनरेगा कर्मचारियों के संगठन ने आज सीएम भूपेश बघेस से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद वह हड़ताल वापसी के लिए तैयार हो गए हैं। सीएम बघेल से मिलकर उन्होंने अपने मांगों से उन्हें अवगत कराया, जिसके बाद सीएम बघेल ने मांगों पर विचार करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाने की बात कही है।
प्रदेश मितानिन संघ और छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल को कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो और यूडी मिंज लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचे थे। दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने दोनों की बात सुनने के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा, यह समिति सभी मांगों पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद दोनों संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने हड़ताल वापस लेने की बात कही है।
ये थी मांगे-
- मितानिन संघ की प्रमुख मांगों में प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त राशि प्रतिमाह पांच हजार रुपए दिए जाने की मांग शामिल है।
- मितानिनों ने अतिरिक्त कार्य करने पर भी प्रोत्साहन राशि दिए जाने, मासिक भविष्यनिधि जमा किए जाने व मितानिनों की मृत्यु पर नए चयन में आश्रित परिजनों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की है।
- मनरेगा कर्मचारी नियमितिकरण और वेतन नियमितिकरण की मांग की है।
- रोजगार सहायकों के वेतनमान का निर्धारण किया जाए।
- नियमित करते हुए पंचायत कर्मी नियमावली लागू की जाए।
इसे भी पढ़ें- Ready to eat मामले को लेकर महिला स्व सहायता समूहों की याचिकाएं खारिज



