Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Vishwa Hasya Diwas 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों हास्य योग केन्द्र के अध्यक्ष श्रद्धानंद अग्रवाल होंगे सम्मानित

Vishwa Hasya Diwas 2022 : विश्व हास्य दिवस के अवसर पर रविवार 01 मई 2022 को राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया हैं। सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगा।  

विश्व हास्य दिवस (Vishwa Hasya Diwas) पर आयोजित सामन समारोह में प्रदेशभर से हास्य योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान के लिए हास्य योग केन्द्र बलौदाबाजार के अध्यक्ष व समाजसेवी श्रद्धानंद अग्रवाल का भी नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Heat Wave in India : अप्रैल में गर्मी सारे रेकॉर्ड तोड़ देगी, अगले 4 दिन प्रचंड गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट 

Shraddhanand Agarwal

हास्य योग केन्द्र के अध्यक्ष श्रद्धानंद अग्रवाल ने बताया कि, मॉडर्न काम्प्लेक्स बलौदाबाजार के सत्संग हॉल में विगत सात वर्षों से संचालित किया जा रहा हैं। हास्य योग केंद्र के द्वारा प्रतिदिन सुबह 5.30 से 6.30 निःशुल्क योगा की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। यहां प्रशिक्षित योग शिक्षक द्वारा योगा के नियमों के अनुरूप योग की क्रियाएं कराई जाती हैं। इसमें हाथों की उंगलियों, कोहनियों, कंधों, पैर की उंगलियों, पंजों, एड़ियो, घुटनों, जांघों के जोड़, आंखों, गरदन, कानों जैसे सूक्ष्म अंगों से लेकर पूरे शरीर का व्यायाम कराया जाता है।

कपालभाती, अनुलोमविलोम, भरस्तीका जैसे प्राणायाम तो होते ही हैं लेकिन इन सब मे हास्य का जो समावेश है वो योग को हास्य योग में बदल कर अद्भुत अनुभूति देता है। बाहरी अंगों के साथ साथ भीतरी अंग भी सक्रिय हो जाते हैं। निरोगी काया के सामने करोड़ों की संपत्ति भी तुच्छ है। निरोग रह कर लौकिक इहलौकिक सब प्रकार के सुख भोग सकते हैं।

श्रद्धानंद अग्रवाल ने विश्व हास्य दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मान के लिए आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया हैं। साथ ही अपील करते हुए कहा कि, सभी योग करें, घर जाकर अपनों को भी योग क्रिया सिखाएं और जीवन को स्वस्थ, सुखद बनाएं।

Vishwa Hasya Diwas : हास्य योग केन्द्र अध्यक्ष श्रद्धानंद अग्रवाल होंगे सम्मानित

Back to top button
error: Content is protected !!