विधायक नें किया गौठान का निरीक्षण, भूपेश सरकार पर लगाये आरोप , चलबो गौठान खोलबो पोल योजना की शुरुआत

Chalbo Gauthan Kholbo Pol  : भाजपा की चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान की शुरुआत आज 20 मई से शुरुआत किया गया है। भाजपा ने हर गोठान का दौरा कर कथित घोटाले की पोल खोलने का ऐलान किया है। इस अभियान को लेकर भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर मगरलोड विकासखण्ड के अरौद, परसट्ठी और मोतिमपुर गांव के गौठान पहुंचे।

चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान पर अजय चंद्राकर ने बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गौठान के नाम पर करोडों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है इस योजना के लिये कोई राशि आबंटित नही हुई केंद्र के पंद्रह वित्त आयोग के पैसे का, पंचायतो का हक मारकर डकैती कर रही है ये सरकार। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की फ्लैगशिप योजना गौठान अभियान के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला हुआ है। (Chalbo Gauthan Kholbo Pol )

यह भी पढ़े :- CG Police Bharti 2023 : भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की खबर झूठी, व्यापम ने परीक्षा को लेकर स्थिति की साफ

ग्रामीणों के बीच देखा गया कि अरौद के गोठान में सत्तर हजार का गेट ही गायब है, पॉनी चारा पैरा कुछ भी नही है वही मोतिमपुर गौठान अतिक्रमण का शिकार है शराबी और असमाजिक तत्वों का अड्डा बना है महिलाओं ने जिसका उग्र होकर विरोध किया। गोबर खरीबी बंद है उनके भुगतान का भी कोई ठीकाना नही है इसके बाद परसट्ठी के गौठान में भी लापरवाही देख चंद्राकर नें एक अधिकारी को लताड़ लगायी। (Chalbo Gauthan Kholbo Pol )

विधायक के साथ श्याम साहू, विरेंद्र साहू, डगेश्वर सोनकर, रिखी साहू, संतोष सोनी, कमलेश चंद्राकर, भूपेंद्र सिन्हा, धर्मेंद्र साहू, राजेश साहू, तोषण साहू, सोमप्रकाश सिन्हा, युगेश धीवर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button