आज मन की बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, साल 2023 के आखिरी एपिसोड का होगा प्रसारण

Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (31 दिसंबर) सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 108वीं कड़ी होगी। आज के कार्यक्रम में PM मोदी फिट इंडिया टॉपिक पर बात करेंगे। उन्होंने 18 दिसंबर को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। PM ने अपने पोस्ट में लिखा था कि फिट इंडिया एक ऐसा मुद्दा है, जो हमारे युवाओं के दिल के करीब है। आप अपनी क्रिएटिव फिटनेस रूटीन और न्यूट्रिशन रिलेटेड जानकारी साझा करें। PM ने नमो ऐप पर लोगों से उनके विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें:- हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 6 लोगों की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में नए हेल्थ स्टार्टअप्स और भारतीय व्यायाम शैली से जुड़े युवा अपनी जर्नी और एक्पीरियंस शेयर करेंगे। PM ट्रेडिशनल फूड के जरिए न्यूट्रिशन और मेडिटेशन-योगा के जरिए आध्यात्मिक सेहत को बढ़ावा देने वाले युवाओं से भी बात करेंगे। इसके अलावा PM मोदी न्यू ईयर, 5 राज्यों के चुनावी नतीजों, संसद से पास तीनों क्रिमिनल बिल और लोकसभा चुनाव पर बात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त 2019 को फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसी दिन खेल दिवस भी मनाया जाता है। फिट इंडिया मूवमेंट का मकसद देश के नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों के जीवन में फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

बता दें कि 3 अक्‍टूबर 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है। 100 करोड़ से ज्यादा लोग मन की बात कार्यक्रम को एक ना एक बार सुन चुके हैं।

Related Articles

Back to top button