Google Analytics —— Meta Pixel

आज मन की बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 105वें एपिसोड का होगा प्रसारण

Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (24 सितंबर) सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 105वीं कड़ी होगी। बता दें कि 3 अक्‍टूबर 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित कर रहे हैं। PM मोदी की मन की बात को BJP प्रदेश अध्यक्ष JP नड्डा समेत छत्तीसगढ़ के नेता और कार्यकर्ता भी सुनेंगे।

यह भी पढ़ेंः- पीएम मोदी आज 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, देखें पूरी लिस्ट

इधर, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि इस बार मन की बात का सीधा प्रसारण राजनांदगांव दक्षिण मंडल में होने जा रहा है। दिल्ली की टीम द्वारा यहां से सीधा प्रसारण कर बाकी चैनलों में दिखाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह की उपस्थिति और वरिष्ठ भाजपा नेता की उपस्थिति रहेगी। मन की बात के प्रभारी लीलाधर साहू, सह प्रभारी आभा तिवारी ने बताया कि बूथ क्रमांक 137 शक्ति केंद्र क्रमांक 9 में सीधा प्रसारण होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी समेत उनकी टीम पवन पटेल, विट्ठल पटेल लगे हुए हैं। वहीं बिहार के जहानाबाद में भी BJP मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। भाजपा जिला कार्यालय सिकरिया में जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। (Modi Mann Ki Baat)

जिला महामंत्री धीरज कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 सितंबर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को व्यापक रूप से सुनने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश से आए हुए मन की बात के जिला प्रभारी उपेंद्र सिंह ने कहा कि मन की बात को जिला मुख्यालय के अलावा मंडल से लेकर बूथ स्तर तक सुनने का कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करनी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम के मन की बात आम लोगों के लिए काफी उपयोगी है। बैठक के माध्यम से सभी बूथों पर सफल कार्यक्रम मन की बात हो, इसकी तैयारी की योजना पर विस्तृत विमर्श कर रणनीति बनाई गई। (Modi Mann Ki Baat)

Back to top button
error: Content is protected !!