नरेंद्र मोदी चुने गए NDA संसदीय दल के नेता, जानिए किसने क्या कहा ?

Modi NDA Party Leader: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा, भाजपा और NDA संसदीय दल के नेता चुने गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता के रूप में PM नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया। उन्होंने कहा कि आज हम भाजपा के संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता और लोकसभा के नेता के चयन के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। मैं समझता हूं कि मोदी जी का नाम इन सारे पदों के लिए सबसे योग्य और उपयुक्त है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम के प्रस्ताव का मैं समर्थन करता हूं। यह प्रस्ताव 140 करोड़ की देश की जनता के मन का प्रतिघोष है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले 10 साल में उनके(PM मोदी) नेतृत्व में कार्य करने का सौभाग्य हमें मिला हमारा देश सुखी हो संपन्न हो समृद्ध हो विश्व की महाशक्ति बने और समाज के सर्वांगिन क्षेत्र में उन्नति और विकास हो इसके लिए समर्पित भाव से उन्होंने (पीएम नरेंद्र मोदी) काम किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो प्रस्ताव रखा है मैं उसका अनुमोदन करता हूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “आज भारत पुनः इतिहास रच रहा है कि तीसरी बार लगातार बहुमत के साथ NDA की सरकार आ रही है। हमने ओडिशा में भी अपनी विचारधारा की सरकार बनाई और वहां भी हमें सफलता मिली। (Modi NDA Party Leader)
उन्होंने कहा कि 10 साल पहले उदासीन भारत था, 10 साल पहले भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां कुछ बदलने वाला नहीं है और आज 10 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है। NDA संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम सभी को बधाई देते हैं, हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। दिन-रात उन्होंने प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया। आंध्र प्रदेश में हमने 3 जनसभाएं और 1 बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया। (Modi NDA Party Leader)
बिहार के मुख्यमंत्री और JDU नेता नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी JDU, भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है। यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं। इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और उम्मीद है कि अगली बार सब पूरा कर देंगे। हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। हमें लगता है कि अगली बार जब आएंगे तो कुछ सीट जो ये (विपक्ष) जीत गए हैं अगली बार सब हारेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी को NDA संसदीय नेता पद पर राजनाथ सिंह ने जो प्रस्ताव रखा है मैं शिवसेना पार्टी की तरफ से इसका पूरा समर्थन देता हूं। (Modi NDA Party Leader)
जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि मोदी जी आप देश को प्रेरित करते हैं। जब तक आप इस देश के प्रधानमंत्री हैं, हमारा देश कभी किसी के सामने नहीं झुकेगा। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हम सब के समक्ष एक प्रस्ताव रखा है, मैं अपनी पार्टी अपना दल की ओर से एनडीए संसदीय दल के नेता के पद पर नरेंद्र मोदी के नाम का पूरे दिल से समर्थन करती हूं। एनडीए संसदीय दल की बैठक में, हम (एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। (Modi NDA Party Leader)
LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जो प्रस्ताव आया है, मैं अपनी पार्टी LJP (रामविलास) की तरफ से NDA संसदीय दल के नेता पद पर नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन करता हूं। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने कहा कि आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक प्रस्ताव रखा है। उस प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए मैं यहां पर खड़ा हूं। NDA संसदीय दल के नेता पद पर नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन करता हूं। NDA संसदीय दल की बैठक में JD(S) के निर्वाचित सांसद एचडी कुमारस्वामी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। (Modi NDA Party Leader)



