Google Analytics —— Meta Pixel

मोहन यादव ने ली सीएम पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल बने डिप्‍टी सीएम, यहां देखें लाइव…

MP CM Oath Ceremony Live: मध्य प्रदेश को आज अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है. मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह जेपी नड्डा समेत अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रूट प्लान जारी, पढ़ें पूरी खबर

सीएम मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी पद की शपथ ली. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद बीजेपी आलाकमान ने मोहन यादव को सीएम पद के लिए चुना. (MP CM Oath Ceremony )

मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से बीजेपी विधायक हैं और राज्य में बड़ा ओबीसी चेहरा हैं. उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है. (MP CM Oath Ceremony Live)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी की नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल लाल परेड ग्राउंड पर पहुंच गए हैं। मंच पर पहले से मौजूद केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई दिग्गजों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

यहां देखें LIVE

Back to top button
error: Content is protected !!