Google Analytics —— Meta Pixel

मोक्षधाम में नियमित साफ-सफाई की मांग लेकर समिति के सदस्यों ने की कलेक्टर से मुलाकात

Mokshadham Seva Samiti: बलौदाबाजार के खोरसी नाला रायपुर मार्ग स्थित मोक्षधाम में साफ-सफाई रखरखाव और सुरक्षा की दृष्टि से शिव मोक्षधाम सेवा समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरवानी, सचिव बबलू साहू, कोषाध्यक्ष संजय नारायण केशरवानी, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक तिवारी, योगेश शुक्ल, नीलम दीक्षित और आनंद अग्रवाल के साथ कलेक्टर चंदन कुमार से मुलाकात की। साथ ही उनसे नियमित कर्मचारी रखने और वहां की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 11 से 14 सितंबर तक जॉब फेयर, 1115 पदों पर होगी भर्ती

समिति के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर चंदन कुमार ने हर संभव सहायता करने का भरोसा दिला है। बता दें कि खोरसीनाला स्थित मोक्षधाम नगर और आस-पास के गांव में अंतिम संस्कार के लिए एकमात्र सुव्यवस्थित सुलभ सर्वसुविधायुक्त श्मशान घाट है, जो देसी- विदेशी पेड़ पौधों से आच्छादित है, जहां छायादार वृक्ष राहत देते हैं अभी वर्तमान में जिसकी देखरेख समिति के सचिव बबलू साहू और उनके सहयोगियों द्वारा किया जाता है। (Mokshadham Seva Samiti)

Back to top button
error: Content is protected !!