छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज 14 जुलाई से शुरुआत, हंगामेदार रहने के आसार, पढ़े पूरी खबर
CG Vidhansabha Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज 14 जुलाई से शुरू होगी, जो 18 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय इस सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। पहले दिन से ही सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं। इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 996 सवाल लगाए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि सत्र में कई गंभीर मुद्दों पर तीखी बहस होने की संभावना है।
यह भी पढ़े :- Sawan Somwar 2025 : सावन का पहला सोमवार आज: जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विशेष उपाय
सत्ता और विपक्ष दोनों तैयार
सत्र (CG Vidhansabha Monsoon Session) से पहले रविवार देर रात सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने विधायकों के साथ रणनीतिक बैठकें कीं।
भाजपा की बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पार्टी विधायकों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और विभागीय मंत्रियों को जवाबों के लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए।
कांग्रेस की बैठक राजीव भवन में हुई, जिसमें विपक्ष ने सरकार को खाद की कमी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिजली दरों और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई।
संभावित मुद्दे जो गरमा सकते हैं:
- किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता में समस्या
- बिजली दरों में वृद्धि
- शराब घोटाला
- डीएपी खाद की आपूर्ति
- राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति
- युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन)
- पेड़ों की अवैध कटाई
- अवैध रेत और शराब कारोबार
- भारत माला परियोजना में कथित भ्रष्टाचार
विधानसभा का गणित
छत्तीसगढ़ विधानसभा की कुल 90 सीटों में वर्तमान में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के एक विधायक हैं। ऐसे में सदन के भीतर विपक्ष की संख्या कम होने के बावजूद कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाने को तैयार है।
पहले दिन से गरम रहेगा सदन
सत्र (CG Vidhansabha Monsoon Session) की शुरुआत आज सुबह 11 बजे से होगी। संभावना है कि विपक्ष खाद, बिजली, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर शुरू से ही हंगामा कर सकता है। वहीं, सत्ता पक्ष के विधायकों के भी तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं।



