बच्चों के भविष्य संवारने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

MP Brijmohan Agrawal: मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजनांतर्गत बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में शिक्षादूत पुरस्कार समारोह-2024 का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 14 शिक्षकों को शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाले 5 स्कूलों के प्राचार्य, 10 संकुल समन्वयक और नावाचारी काम के लिए 4 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि शिक्षकों में सृजन और क्रांति दोनों गुण विद्यमान होते हैं। वे अपने सृजन कौशल से नवाचार का प्रयोग कर बच्चों का भविष्य संवारते हैं।
यह भी पढ़ें:- बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में हो रही थी रिफिलिंग, खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
उन्होंने कहा कि पहले गांव में शिक्षक मुखिया की भूमिका निभाते थे। कोई भी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में उन्ही की जिम्मेदारी होती थी। आज शिक्षकों को उसी प्रकार अपनी भूमिका क़ा निर्वहन करते हुए अपना मान-सम्मान बनाए रखना होगा। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिले के 33 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। ये सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। शिक्षक देश के भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज स्कूलों में साधन सुविधा की कमी नहीं है। (MP Brijmohan Agrawal)

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अदिति बाघमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, विजय केशरवानी, कलेक्टर दीपक सोनी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इधर, कबीरधाम जवाहर नवोदय विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत रायपुर के अलग-अलग जगहों का भ्रमण करवाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने डिप्टी CM विजय शर्मा से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। (MP Brijmohan Agrawal)

छात्रों ने डिप्टी CM शर्मा को अपने शैक्षणिक भ्रमण के बारे में जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन भारतीय संविधान, शासन व्यवस्था, नागरिक कर्तव्यों एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया गया है। छात्र-छात्राओं ने विधानसभा भवन का भ्रमण किया और जहां उन्हें संसदीय प्रक्रिया और शासन व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके अलावा वे गुरु घासीदास संग्रहालय, साइंस पार्क और रायपुर कलेक्ट्रेट का भी भ्रमण किए, जिससे उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और तकनीकी विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में यह भ्रमण आयोजित हुआ। (MP Brijmohan Agrawal)




