Google Analytics —— Meta Pixel

तेज रफ्तार कार ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत

Mumbai Road Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, बांद्रा-वर्ली सी लिंक टोल प्लाजा पर खड़ी 6 गाड़ियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हो गए। मुंबई पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कार वर्ली से बांद्रा की ओर आ रही थी। घायलों में से 2 की हालत गंभीर है। मुंबई जोन-9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि कल रात करीब 10:15 बजे एक कार वर्ली से बांद्रा की तरफ उत्तर दिशा में जा रही थी। सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले उसने एक गाड़ी को टक्कर मारी और फिर तेज रफ्तार से आते हुए 2-3 गाड़ियों को ठोकर मारी। इस घटना में कुल 6 गाड़ियों को टक्कर लगी है।

यह भी पढ़ें:- तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि हादसे में 9 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोगों का इलाज जारी है, जिसमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल कार के ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने सी लिंक पर एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसने पकड़े जाने से बचने के लिए कार की स्पीड और तेज करने की कोशिश की, जिससे 6 कार आपस में टकरा गई। मुंबई पुलिस ने बताया कि हादसे में आरोपी कार ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। उसकी गाड़ी जब्त कर ली गई है। इधर, उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में भीषण हादसा हुआ है। (Mumbai Road Accident)

दरअसल, सड़क किनारे खड़ी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पंचर होने के बाद रोडवेज में बस को सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। इस दौरान कुछ यात्री दूसरी बस में बैठने के लिए नीचे उतरे थे और कुछ बस में ही थे। तभी ट्रक ने यात्रियों को रौंद दिया। घायलों को 5 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत बहुत नाजुक है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया था। वहीं 4 लोगों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। (Mumbai Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!