इंस्टाग्राम पर रील बनाने पर पत्नी की हत्या, जादू-टोना के शक में भतीजे ने ली बुआ की जान

Murderers in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बलरामपुर, जशपुर, दुर्ग, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिले से हत्या, घरेलू विवाद और हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। बलरामपुर जिले के अखोरा खुर्द गांव में पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, जिससे पति नाराज रहता था। दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में चाकू से वार कर पत्नी की जान ले ली। बरियो चौकी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें:- तेजस्वी यादव को CM चेहरा बनाए जाने पर भाजपा और जेडीयू का तंज, कहा- महागठबंधन की हार तय, NDA की राह हुई आसान
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जामुनजोबला गांव में अंधविश्वास के कारण एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां भतीजे ने जादू-टोना के शक और जमीन विवाद में अपनी बुआ की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सरगुजा के कुम्हरता गांव में दंपति की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घर के अंदर पति-पत्नी की लाश मिली, दोनों के सिर पर चोट के निशान हैं। मृतकों की पहचान रीमा और उर्मिला के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। (Murderers in Chhattisgarh)
दुर्ग में एक हफ्ते में चार हत्याएं
दुर्ग जिले में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। नंदिनी थाना क्षेत्र के अरसनारा गांव में 22 साल के अशोक निर्मलकर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इसी बीच दुर्ग में अब जानवरों पर भी हमला किया जा रहा है। भिलाई कैंप-2 में कुछ अज्ञात आरोपियों ने गाय पर कटर से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सीएसपी हेम प्रकाश नायक ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। (Murderers in Chhattisgarh)
रायगढ़ में डबल मर्डर का खुलासा
रायगढ़ के कपाटडेरा भेंड्रा गांव में हुए दंपति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गांव में पति-पत्नी गुरबार सिंह राठिया और मनिता राठिया के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जांच में सामने आया कि हत्या पारिवारिक रंजिश और पैसों के विवाद में हुई। भतीजा ओमप्रकाश राठिया और उसका साथी भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया ने मिलकर दोनों की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। (Murderers in Chhattisgarh)
जांजगीर-चांपा में दीपावली की रात खून से होली
जांजगीर-चांपा के कोटमी सोनार गांव में दीपावली की रात पुरानी रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई। मृतक बालमुकुंद सोनी पर गांव के ही शिवांश पांडेय और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। सीएसपी योगिता खापर्डे ने बताया कि विवाद पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हुआ था। इसके अलावा जिले के अलग-अलग थानों में फटाखा विवाद को लेकर 18 मारपीट के मामले दर्ज किए गए हैं। दीपावली की रात उपद्रवियों के बाइक से चलते हुए बम फोड़ने की भी शिकायतें सामने आई हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। घरेलू विवाद से लेकर अंधविश्वास और पुरानी रंजिश तक हर रूप में हिंसा बढ़ रही है। (Murderers in Chhattisgarh)



