Google Analytics —— Meta Pixel

Mukhtar Ansari Death : मेरे पिता को जहर दिया गया, मुख्तार अंसारी के बेटे ने लगाए गंभीर आरोप

Mukhtar Ansari Death : मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके छोटे बेटे उमर अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. अपने पिता के शव को देखने के बाद उमर ने कहा कि मेरे पिता को जहर दिया गया. उमर ने कहा कि आईसीयू से लोगों को वार्ड में शिफ्ट किया जाता है कि लेकिन इन्होंने मेरे पिता को जेल में डाल दिया. कोर्ट के समक्ष विधायक जी (मुख्तार) ने लिखकर दिया कि 19 तारीख को उनके खाने में जहर दिया गया. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. इसके बाद उन्हें ICU लाया गया. 12 घंटे के इतना दबाव पड़ा कि डॉक्टर सही से इलाज भी नहीं कर पाए.

उमर ने कहा कि आपलोगों ने कहीं नहीं सुना होगा कि आईसीयू से लोगों को सीधे जेल भेज दिया जाता है. आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया जाता है कि लेकिन इन्होंने मेरे पिता को जेल में डाल दिया. जब उमर से ये पूछा गया कि किसी के बारे में संदेह है..इस पर उमर ने बताया कि पिताजी से खुद बताया था कि उन्हें स्लो पॉइजन दिया जा रहा है. लेकिन कहां कोई सुन रहा है. अब तो पूरे देश को भी पता लग चुका है.

यह भी पढ़े :- UP के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, 9 डॉक्टरों की टीम ने की पुष्टि

बता दे गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari Death) का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया. अंसारी के निधन के बाद आज 9 बजे से बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. खबरों के मुताबिक 5 डाक्टर्स की टीम अंसारी का पोस्टमार्टम करेगी. इसके बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इस बीच पूरे यूपी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. उधर, अंसारी के बेटे ने पिता को जहर दिए जाने का आरोप लगाया है. (Mukhtar Ansari Death)

Back to top button
error: Content is protected !!