Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में BJP के चुनाव प्रभारी नियुक्त होने पर सियासत, कांग्रेस ने नबीन को बताया बली का बकरा

Nabin Election in Charge: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर BJP ने नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जो अब लोकसभा चुनाव प्रभारी की जवाबदारी भी निभाएंगे। इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ओम माथुर ने छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा के नेताओं से बड़े वादे किए, जो नेता 15 साल तक मंत्री थे उनके संसाधनों को विधानसभा चुनाव में झोंक दिया।

यह भी पढ़ें:- शिवसेना में आए ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा, जाने कहा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव…

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद प्रदेश प्रभारी ओम माथुर वरिष्ठ नेताओं को मंत्री नहीं बनवा पाए। इसलिए भाजपा ने अब नितिन नबीन को आगे किया है। मोदी की वादाखिलाफी के खिलाफ अब फैसला होगा। भाजपा ने नितिन नबीन को बली का बकरा बनाया है। बता दें कि BJP ने 13 राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। वहीं नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर CM विष्णुदेव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। (Nabin Election in Charge)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा- नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया जाना हर्ष का विषय है। उन्हें अशेष बधाई और शुभकामनाएं। सूत्रों के मुताबिक नितिन नबीन को अभी लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है, लेकिन बाद में उन्हें प्रदेश प्रभारी बना दिया जाएगा। इसी के साथ ही माथुर को प्रदेश के जिम्मेदारी से बाहर कर दिया गया है। फिलहाल ओम माथुर अभी भी प्रदेश के प्रभारी हैं, उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रभारी बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन के कामों से खुश होकर पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। (Nabin Election in Charge)

बता दें कि राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता नितिन नबीन बिहार भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। वे बांकीपुर से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं, पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी मतों से हराया था। इसी सीट से पुष्पम प्रिया चौधरी भी भारी अंतर से चुनाव हार गई थी, जो प्लूरल्स पार्टी के बैनर तले चुनाव मैदान में उतरी थी। नितिन नबीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। नितिन नबीन 9 फरवरी 2021 से 9 अगस्त 2022 तक बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री भी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें बिहार के नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। (Nabin Election in Charge)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मध्यप्रदेश के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को महाराष्ट्र में चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। वह महाराष्ट्र भाजपा के भी सह प्रभारी हैं। उत्तर प्रदेश के बाद देश में लोकसभा की सर्वाधिक 48 सीटें महाराष्ट्र में हैं। इसलिए पवैया को मिली इस जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महाराष्ट्र का प्रभार सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को सौंपा गया है। साथ ही निर्मल कुमार सुराना को भी सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिल्ली से ओपी धनखड़ को प्रभारी बनाया गया है। डॉ. अलका गुर्जर को दिल्ली का सह-प्रभारी बनाया गया है। (Nabin Election in Charge)

Back to top button
error: Content is protected !!