Google Analytics —— Meta Pixel

प्रकाश व्यवस्था के नए आदेश पर खरोरा नगर पंचायत की अध्यक्ष ने डिप्टी CM अरुण साव का जताया आभार

Nagar Panchayat Kharora: नगर पंचायत खरोरा की अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी ने प्रकाश व्यवस्था की समस्या के समाधान के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री और डिप्टी CM अरुण साव का आभार व्यक्त किया है। कुछ दिन पहले अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी ने मंत्री अरुण साव और क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा से मुलाकात कर नगर की समस्याओं से अवगत कराया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर में लगे अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी हैं, जबकि खरीदी नियमों के कारण नगर पंचायत, अध्यक्ष और पार्षद निधि से नई स्ट्रीट लाइट खरीदी नहीं जा सकती। 

यह भी पढ़ें:- जो पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा: शिक्षामंत्री शिक्षा मंत्री यादव

यह समस्या सिर्फ खरोरा ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सामने आ रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी CM अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग से आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत अब सभी नगरीय निकाय अध्यक्ष और पार्षद निधि से स्ट्रीट लाइटों की खरीदी कर सकेंगे। (Nagar Panchayat Kharora) 

डिप्टी CM और विधायक का जताया आभार

दीपावली जैसे बड़े पर्व से पहले मिले इस आदेश का स्वागत करते हुए नगर पंचायत खरोरा की अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी और पार्षदों ने प्रसन्नता जाहिर की। नगर पंचायत खरोरा परिषद ने मंत्री अरुण साव और विधायक अनुज शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से नगर की प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा और त्योहारों पर व्यवस्थित रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। (Nagar Panchayat Kharora)

Back to top button
error: Content is protected !!