Google Analytics —— Meta Pixel

शारदीय नवरात्रि: बरसते पानी में मां दुर्गा की आरती, दिखा श्रद्धा का अनुपम नजारा

Adarsh Nagar Mowa Raipur: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में बुधवार को इन्द्रदेव की कृपा से दिनभर बारिश होती रही। इसी बीच मोवा स्थित आदर्श नगर के नवदुर्गा युवक मित्र मंडल दुर्गा समिति में संध्या आरती के दौरान भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघटा की आराधना में बारिश के बीच श्रद्धालु छतरियों के सहारे पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव से आरती में शामिल हुए। भीगते मौसम में भक्तों का यह आस्था भाव सभी को प्रभावित कर गया।

यह भी पढ़ें:- भारत के नियम मानने ही होंगे: हाईकोर्ट ने X कॉर्प की याचिका खारिज की

मुख्य पुजारी पंडित उसत मिश्रा आचार्य ने इस दृश्य को मां दुर्गा का आशीर्वाद बताते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्य जजमान के रूप में रामचरण साहू, श्रीमती प्रभा साहू उपस्थित रहे।

संध्या आरती में ये लोग हुए शामिल

संध्या आरती में समिति के अध्यक्ष हरिओम साहू, मुख्य सचिव मोहनलाल साहू, कोषाध्यक्ष शम्भूनाथ पठारी, उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला और महेश साहू, बी. आर. साहू, बलदाऊ वर्मा, रामनाथ ध्रुव, प्रमोद सामल, पत्रकार अशोक कुमार साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती यशोदा साहू, श्रीमती सुरुचि साहू, श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती संगीता साहू, श्रीमती यशोदा वर्मा, श्रीमती दामिनी साहू, श्रीमती नीतू साहू, गोरेलाल साहू, रामकुमार साहू, मनहरण यादव और पंडा उत्तम कुमार साहू के साथ बड़ी संख्या में आदर्श नगरवासी शामिल हुए। बरसते पानी के बीच माता की भक्ति में डूबा यह अनुपम दृश्य श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक बन गया।  (Adarsh Nagar Mowa Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!