Google Analytics —— Meta Pixel

SIR 2025 : BLO के घर न मिलने पर कट सकता है नाम, SIR प्रक्रिया शुरू- जानें पूरा नियम

SIR 2025 : देश के नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। चुनाव आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। इसी क्रम में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। (SIR 2025 )

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं में दो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

घर पर ताला मिला तो क्या होगा?

चुनाव आयोग के अनुसार BLO मतदाता के घर कम से कम तीन बार जाएगा।

  • यदि तीनों बार कोई नहीं मिला
  • या गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए गए

तो ऐसे मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाया जा सकता है।

हालाँकि, आयोग ने यह व्यवस्था भी की है कि मतदाता यदि घर पर नहीं हैं, तो वे BLO से अपॉइंटमेंट लेकर अपनी सुविधा के अनुसार सत्यापन करा सकते हैं। BLO के मोबाइल नंबर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

गणना प्रपत्र—कैसे मिलेगा, कैसे भरना है?

BLO वोटर को दो प्रतियों में फॉर्म देगा।

फॉर्म भरने में BLO सहायता करेगा, लेकिन हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।

फॉर्म के साथ कोई दस्तावेज़ जमा नहीं करना होगा।

फॉर्म में नया फोटो, आधार नंबर, माता-पिता का नाम, उनके वोटर आईडी नंबर भरने होंगे।

SIR 2002–03 की सूची में नाम था तो फॉर्म के बाएँ, नहीं था तो दाएँ ओर जानकारी भरनी होगी।

प्रपत्र जमा होने पर BLO पावती रसीद देगा।

फॉर्म नहीं भरा तो क्या होगा?

यदि फॉर्म नहीं भरा जाता या BLO मतदाता से संपर्क नहीं कर पाता, तो ऐसे नामों को जिला चुनाव कार्यालय विलोपन सूची में चिह्नित करेगा।

9 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में ऐसे मतदाताओं का नाम नहीं होगा।

आपत्ति व दावा की प्रक्रिया

जिनका नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं आएगा, वे 8 जनवरी 2026 तक आपत्ति/दावा दर्ज कर सकेंगे।
गवाही, दस्तावेज़ सत्यापन और सुनवाई के बाद उनका नाम पुनः जोड़ा जाएगा।
यदि दावा नहीं किया गया, तो नाम स्थायी रूप से हट सकता है। (SIR 2025 )

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • 4 दिसंबर – BLO का घर-घर सत्यापन समाप्त
  • 9 दिसंबर – ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
  • 9–31 दिसंबर – नोटिस, सुनवाई व जांच
  • 8 जनवरी 2026 – दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथि
  • 7 फरवरी 2026 – अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

यही अंतिम सूची आगामी विधानसभा चुनावों के आधार बनेगी।

BLO की प्रमुख जिम्मेदारियाँ

  • यूनिक एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण
  • नाम, पता, जन्मतिथि आदि का सत्यापन
  • नए मतदाताओं के फॉर्म-6 की प्राप्ति
  • मृत/स्थानांतरित/डुप्लिकेट वोटरों की पहचान
  • प्रत्येक घर पर कम से कम तीन बार जाना
  • बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के साथ समन्वय करना
Back to top button
error: Content is protected !!