रायगढ़ में आज से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की शुरुआत, मुख्यमंत्री बघेल आयोजन का शुभारंभ करेंगे

National Ramayana Festival: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. आम जनता में इस महोत्सव को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसकी थीम रामायण के अरण्य कांड पर आधारित है, कार्यक्रम के मंच को अरण्य कांड की थीम पर ही सजाया जा रहा है.

सीएम बघेल करेंगे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ

तीन दिनों तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव (National Ramayana Festival) का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज 1 जून को दोपहर 3 बजे यह आयोजन शुरू होगा. मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस महोत्सव में अरण्य कांड पर आधारित रामकथा की प्रस्तुति राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दलों द्वारा दी जाएगी. अरण्य कांड तुलसीदास के रामचरितमानस और वाल्मीकि रामायण का ऐसा हिस्सा है जिसमें भगवान राम के वनवास के दिनों का जिक्र है, जिसमें सीता और लक्ष्मण ने भी उनके साथ वनवास किया था.

यह भी पढ़े :- मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान से 11.30 बजे रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायगढ़ जिले के जिंदल एयरस्ट्रीप (पतरापाली) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां से रायगढ़ कलेक्टोरेट पहुंचेंगे और वहां कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही 465 करोड़ रूपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.45 बजे से एक बजे तक श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रायगढ़ के रामलीला मैदान पहुंचेंगे और वहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव  (National Ramayana Festival) के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.30 बजे रामलीला मैदान से जिंदल एयरस्ट्रीप के लिए रवाना होंगे और वहां से विमान से शाम 5.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

Related Articles

Back to top button