Google Analytics —— Meta Pixel

कांकेर की मासुलपानी पंचायत को मिलेगा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

National Water Award 2024: जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कांकेर जिले की मासूलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को 11 बजे प्लेनरी हॉल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत कांकेर के नरहरपुर विकासखंड की मासुलपानी ग्राम पंचायत को श्रेष्ठ पंचायत श्रेणी में दूसरा स्थान के लिए सम्मानित करेंगी। गौरतलब है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने 14 अक्टूबर को श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें कांकेर जिले की मासुलपानी पंचायत समेत 38 विजेताओं के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें:- दरिमा का महामाया एयरपोर्ट ऊंची उड़ान के लिए तैयार, हवाई नक्शे से जुड़ा अंबिकापुर, पढ़ें पूरी खबर

यह पुरस्कार 9 श्रेणियों में दिए जाएंगे। कांकेर जिले की ग्राम पंचायत मासुलपानी जिला मुख्यालय से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। मासुलपानी में 5 राजस्व गांव शामिल हैं और ग्राम पंचायत का कुल क्षेत्रफल 1429 हेक्टेयर है। मासुलपानी पंचायत में 90 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है। जल संरक्षण के क्षेत्र में मासुलपानी पंचायत ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस ग्राम पंचायत में 161 जल शेड संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें 99 फार्म तालाब शामिल हैं। इसके अलावा 2023 के दौरान पंचायत की ओर से 39 नंबर ब्रशवुड, एक सामुदायिक तालाब डी-सिल्टिंग, 02 कुएं, 02 भूमिगत बांध, 03 गेबियन और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके चलते लोगों ने सिंचाई के लिए सतही जल का उपयोग करना शुरू कर दिया है। (National Water Award 2024)

जल संरक्षण और इसके समुचित उपयोग की दिशा में इस नवाचार के लिए जिले की मासुलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ पंचायतों की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। राष्ट्रीय जल पुरस्कार (NWA) देशभर में व्यक्तियों और संगठनों की ओर से ‘जल समृद्ध भारत’ के सरकार के विजन को प्राप्त करने में किए गए अच्छे काम और प्रयासों पर केंद्रित है। ये पुरस्कार लोगों में जल के महत्व के बारे में जागरूकता उत्‍पन्‍न करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए हैं।जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक व्यापक अभियान चला रहा है। (National Water Award 2024)

इस दृष्टिकोण से और लोगों में जल के महत्व के बारे में जागरूकता उत्पन्‍न करने और लोगों को सर्वोत्तम जल उपयोग प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद करने के लिए DOWR, आरडी एंड जीआर ने 2018 में पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार शुरू किया था। 2019, 2020 और 2022 के लिए दूसरे, तीसरे और चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार दिए गए। कोविड महामारी के कारण 2021 में पुरस्कार नहीं दिए गए थे। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पहला पुरस्कार ओडिशा को दिया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्‍त किया है। गुजरात और पुडुचेरी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्‍त किया है। हर पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। (National Water Award 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!