अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती

Purv Sainik Seva Parisad: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला इकाई रायपुर में कमल विहार सेक्टर 13 रायपुर में स्वामी विवेकानंद जी की 120 वीं जयंती को 25वें राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन अनुराग तिवारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर, अध्यक्षता आनरेरी कैप्टन गोवर्धन शर्मा उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़, विशेष अतिथि आनरेरी लेफ्टिनेंट शैलेश शुक्ला कल्याण संयोजक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- “ले चलहुँ अपन दुवारी” के प्रीमियर शो में आमंत्रित हुए पूर्व सैनिक, फिल्म एक बार देखने के दर्शकों से की अपील

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के संदेशों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू सचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला रायपुर ने किया। राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में पूर्व सैनिक देवेंद्र साहू ने अपने विचार रखते हुए युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक डी पी पटेल, पन्नालाल सिन्हा ,मूर्ति लाल साहू, देवेंद्र साहू, गज मोहन साहू संरक्षक, खेमचंद निषाद अध्यक्ष, संतोष साहू प्रदेश कार्यकारिणी, रवि साहू कांकेर जिला अध्यक्ष, मुकेश सिन्हा आदि अन्य कई पूर्व सैनिकों एवं लगभग 50 निशुल्क से ने प्रशिक्षणार्थी बच्चों ने हिस्सा लिया। (Purv Sainik Seva Parisad)

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद के रायपुर प्रवास के दौरान उनका निवास रहे प्राचीन डे-भवन के जीर्णोंद्धार कार्य के शिलान्यास के पहले डे-भवन का अवलोकन किया। उन्होंने डे-भवन में सुप्रसिद्ध समाजसेवी राय बहादुर भूतनाथ डे, समाजसेविका आभा बोस ओर आचार्य हरिनाथ डे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने इस भवन को स्मारक के रूप में विकसित करने के लिए तैयार की गई रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।  (Purv Sainik Seva Parisad)

इस दौरान रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थान, बेलूर पश्चिम बंगाल के कुलपति स्वामी सर्वाेत्तमानंद जी महाराज ने की। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एच.एस. उपाध्याय, विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के संचालक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, सचिव संस्कृति अन्बलगन पी. भी उपस्थित थे।  (Purv Sainik Seva Parisad)

Related Articles

Back to top button