Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : खाना मांगा तो पत्‍नी ने दांतों से काटा पत‍ि का प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल

Chhattisgarh के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. छोटी सी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट दिया. इस घटना में जख्मी पति अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया. वहीं मामले में पत्नी के खुइलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया. यह मामला डौंडीलोहारा के संजारी चौकी का है.

पुलिस की मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खेरथा बाजार चौकी संजारी का रहने वाला पति पुनीत राम सिन्हा जो 34 साल का है। वह मजदूरी करता है और 6 मई की दोपहर को घर में ही था। उसने अपनी सोती हुई पत्नी सरिता बाई से खाना मंगा तो पत्नी ने गुस्से में आ गई। इस बात पर विवाद बढ़ा और पत्नी ने पति को खूब गालियां देनी शुरू कर दी। (Chhattisgarh )

यह भी पढ़े :- CM साय ने भूपेश बघेल और महंत पर साधा निशाना, कहा- संविधान और आरक्षण पर भ्रम फैलाने की कोशिश की

मना करने पर पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया जिससे उसके गुप्तांग से खून आने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी वहां से भाग निकली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बहरहाल, पुलिस आरोपी पत्नी के खिलाफ डौंडीलोहारा थाने में धारा 294,506,323 के तहत मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है।
(Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!