छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर फिर प्रहार, एक साथ 22 नक्सली हुए गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Naxalite Arrested in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जवानों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 22 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक समेत अन्य सामाग्री बरामद की गई है। जवानों ने टेकमेटला गांव के जंगल से 7, बेलचर गांव के जंगल से 6 और कांदाकरका गांव के जंगल से 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली का तार, बैटरी, नक्सल साहित्य और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में दो इनामी भी शामिल है। CRPF कोबरा, उसूर पुलिस और जांगला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। उसूर, नेलसनार और टेकमेटला से नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है।
यह भी पढ़ें:- भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, चार लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इन नक्सलियों की हुई गिरफ्तारी
- नक्सली देवा माड़वी, रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य
- नक्सली चैनु माड़वी, रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य
- नक्सली मल्ला माड़वी, रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य
- नक्सली माड़वी लखमा, रेखापल्ली DAKMS सदस्य
- नक्सली लाला मीड़ियम, रेखापल्ली कृषि शाखा सदस्य
- नक्सली अंदा माड़वी, मारूड़बाका RPC जनताना सदस्य
- नक्सली गंगा माड़वी, रेखापल्ली DAKMS सदस्य
- नक्सली समीला ओयाम, RPC CNM सदस्य (Naxalite Arrested in Bijapur)
- नक्सली संतु ओयाम, भूमकाल मिलिशिया सदस्य
- नक्सली सायबो माड़वी, भूमकाल मिलिशिया सदस्य
- नक्सली रमेश आरकी, RPC मिलिशिया सदस्य
- नक्सली शंकर आरकी, RPC मिलिशिया सदस्य
- नक्सली कोहले ओयाम, KAMS सदस्य
- नक्सली सोमा ओयाम, मूलवासी बचाव मंच अध्यक्ष
- नक्सली मुन्ना ओयाम, मूलवासी बचाव मंच सदस्य
- नक्सली पिलू ओयाम, RPC जनताना सरकार सदस्य
- नक्सली मोटू ओयाम , मूलवासी बचाव मंच सदस्य
- नक्सली मंगड़ू ओयाम, कोलनार RPC मिलिशिया प्लाटून सदस्य
- नक्सली मंगड़ू ओयाम, संघम सदस्य (Naxalite Arrested in Bijapur)
- नक्सली पंडरू ओयाम, संघम सदस्य
- नक्सली रामू ओयाम, भूमकाल मिलिशिया सदस्य
- नक्सली मुन्नी ओयाम, KAMS सदस्य
इधर, बीजापुर के आवापल्ली इलाके में बायगुड़ा के जंगल से 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आवापल्ली और CRPF की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए मुरदंडा और बायगुड़ा की ओर निकली थी। इस बीच जवानों ने बायगुड़ा के जंगल से मिलिशिया सदस्य जोगा मड़कम (उम्र 40 साल), मिलिशिया सदस्य महेश बारसे (उम्र 28 साल) और कोमटगुड़ा मिलिशिया सदस्य हेमला हड़मा (उम्र 28 साल) को पकड़ा लिया, जिनके पास से टिफिन बम, वायरलेस सेट मय चार्जर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर और नक्सल पाम्पलेट बरामद किया गया। (Naxalite Arrested in Bijapur)



