Google Analytics —— Meta Pixel

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सली हमला: बीजापुर के पुलिस कैंप पर माओवादियों का हमला

Chhattisgarh Naxalite Attack : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है. नक्सलियों ने आज सुबह पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस बेस कैंप में हमला किया है. बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने पुलिस कैंप पर फायरिंग की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े :- गब्बर सिंह टैक्स से और ज़्यादा वसूली की तैयारी कर रही मोदी सरकार : राहुल गांधी

पुलिस के मुताबिक, बीजापुर जिले के पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस बेस कैंप पर रविवार तड़के सुबह नक्सलियों ने हमला (Chhattisgarh Naxalite Attack ) कर दिया. नक्सलियों की अचानक फायरिंग से अभी तक किसी भी जवान के हताहत या कोई क्षति होने की सूचना नहीं हैं. सूत्र के हवाले से खबर है कि इस हमले के पीछे नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेता हिडमा का हाथ है।

पूर्व सरपंच की नक्‍सलियों ने की हत्‍या

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित जिला बीजापुर से इस वक्‍त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो बीजेपी नेताओं की नक्‍सलियों ने बेरहमी से हत्‍या कर दी। इतना ही नहीं उसकी बॉडी पर एक पर्चा भी चिपकाकर छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बता दें कि नक्‍सल प्रभावित जिला बीजापुर के भैरमगढ़ ब्‍लॉक में पिछले दिनों ही पुलिस जवानों ने नक्‍सली ऑपरेशन चलाया था। इससे बौखलाए नक्‍सलियों ने भैरमगढ़ ब्‍लॉक के ग्राम पंचायत कड़ेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम और बिरयाभूमि के पूर्व सरपंच सुकलू फरसा के अपहरण के बाद हत्या कर दी। (Chhattisgarh Naxalite Attack )

Back to top button
error: Content is protected !!