Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना करतूत जारी, यात्री बस और 2 ट्रक में लगाई आग

Naxalite Incident in Sukma: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से नक्सली घटनाएं बढ़ गई है। इस बीच नक्सलियों ने सुकमा में देर शाम उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने यात्री बस समेत 3 वाहनों में आग लगा दी है। आगजनी की वजह से नेशनल हाईवे-30 पर आवागमन बंद हो गया है। जानकारी के मुताबिक APRTC की​​​​​​ यात्री बस जगदलपुर से विजयवाड़ा जा रही थी, तभी नक्सलियों ने बीच सड़क पर रोककर गाड़ियों को आग के हवाले किया। वहीं भैरमगढ़-बीजापुर नेशनल हाईवे-163 पर पेड़ काटकर गिरा दिया। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा नक्सली अचानक सड़क पर पहुंच गए और मार्ग से गुजर रही गाड़ियों को रुकवाया।

यह भी पढ़ें:- सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘डंकी’, कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी शाहरुख खान की ये फिल्म!

गाड़ियों को रुकवाने के बाद उनके चालकों को नीचे उतारा। इसके बाद वाहनों के डीजल टैंकों को फोड़कर सभी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद सभी नक्सली मौके से फरार हो गए। APRTC की बस में आग भड़कने तक CRPF और जिला पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंच गए थे। वाहनों से आग बुझाने की कोशिश की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इस दौरान जवानों ने पैरा बम भी दागकर आसपास के इलाके में सर्च भी किया। वहीं नेशनल हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। पूरे इलाके में जवानों की सर्चिंग बढ़ाई गई है। (Naxalite incident in Sukma)

नक्सलियों ने सुकमा के अलावा बीजापुर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। यहां भैरमगढ़-बीजापुर मुख्य मार्ग NH-163 पर नक्सलियों ने पेड़ काटकर गिरा दिया है। नक्सलियों की इस करतूत से मार्ग बाधित है। बताया जा रहा है कि यहां भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची गई है। मार्ग को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि कल पुलिस ने 5-6 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के लिए बता दें कि नए CM के शपथ ग्रहण के बाद से अलग-अलग घटनाओं में 3 जवान शहीद हो चुके हैं। हालांकि पुलिस भी नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस BJP सरकार को घेर रही है। (Naxalite incident in Sukma)

Back to top button
error: Content is protected !!