छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, अलग-अलग मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

Naxalite Killed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच सुकमा के टेकुलगुडेम गांव में हुई मुठभेड़ में 2 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। संगठन ने मारे गए नक्सलियों की तस्वीर जारी की है, जिसमें सेक्शन कमांडर कंपनी नंबर 2 की महिला नक्सली माड़वी राजे और बटालियन नंबर 1 का सदस्य माड़वी बोज्जा शामिल है। वहीं नारायणपुर में भी पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। दोनों के शव बरामद किए गए हैं। टेकुलगुडेम मुठभेड़ में 3 जवान शहीद और 15 जवान घायल हुए थे। नक्सलियों ने शहीदों के पास से लूटे गए सामान का वीडियो भी जारी किया है। इस हमले का जिम्मेदार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा को बताया है।

यह भी पढ़ें:- 17 फरवरी तक बढ़ी मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की कस्टडी, पढ़ें पूरी खबर

वहीं सुरक्षाबलों ने दावा किया था कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं, जिसे नक्सलियों ने झूठा बताया है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने तस्वीरें और प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट के माध्यम से समता ने कहा कि  पुलिस फोर्स टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित करने आई थी,  जिस पर नक्सलियों के PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) ने हमला किया। इस मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए। जबकि 16 से ज्यादा घायल हुए हैं। मुठभेड़ में पुलिस ने दावा किया है कि हमारे 6 साथी मारे गए हैं, जो गलत है। जबकि 2 लड़ाकों की मौत हुई है। इनमें एक महिला नक्सली माड़वी राजे है, जो बीजापुर जिले के गंगालूर गांव की रहने वाली थी। (Naxalite Killed in Chhattisgarh)

कैंप खुलने से बौखलाए नक्सली: CM साय

साल 2008 से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रही थी। वर्तमान में बटालियन नंबर 1 में सेक्शन कंपनी- 2 की कमांडर के पद पर सक्रिय थी। इसके अलावा पुरुष नक्सली माड़वी बोज्जा की भी मौत हुई है। यह पूवर्ती गांव का रहने वाला था। साल 2022 में नक्सल संगठन में नक्सली कमांडर के गार्ड के रूप में भर्ती हुआ था। वर्तमान में यह बटालियन 1 का सदस्य था। इन दोनों की मौत से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टेकुलगुडेम पुलिस कैंप का मंगलवार को ही ओपनिंग था और इसी दिन सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल हमले पर दो टूक कहा था कि हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हम हर हालात में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। (Naxalite Killed in Chhattisgarh)

3 साल पहले 23 जवान शहीद

बीजापुर जिले के टेकुलगुडेम में 2021 में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 23 जवान शहीद हुए थे और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। नक्सलियों ने अपने TCOC के दौरान वारदात को अंजाम दिया था। 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ेम में हुई मुठभेड़ में 350 से 400 नक्सली शामिल थे। इनमें नक्सलियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था। नक्सली DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे। कोबरा के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण भी किया गया था। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। (Naxalite Killed in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button