Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में लगातार मुठभेड़ के बाद वार्ता के लिए तैयार नक्सली, नारायणपुर एनकाउंटर में अब तक 8 नक्सली ढेर

Naxalite Ready For Talk: छत्तीसगढ़ में लगातार मुठभेड़ के बाद नक्सली सरकार के साथ वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। दरअसल, नारायणपुर में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। इसके बाद नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने पत्र लिखकर साय सरकार से वार्ता को लेकर सहमति दी है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा- खून-खराबा रोकने हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन कुछ बातें हैं, जिसे स्पष्ट करना है। नक्सलियों का कहना है कि दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता दो बार वार्ता के लिए अपनी राय दे चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से कुछ भी रिस्पॉन्स नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार की सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 सटोरियों को किया गिरफ्तार

नक्सलियों के पत्र में लिखा है कि- उन्हें वार्ता के लिए तैयार नहीं बताया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। हमने कुछ शर्त रखी हैं, लेकिन यह गलत है। हम एक जनवादी माहौल में वार्ता चाहते हैं। शांतिपूर्ण माहौल को कायम रखने के लिए बात करना चाहते हैं। खून-खराबा रोकने के लिए प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं। नक्सलियों ने लिखा- छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने वार्ता के लिए पहले कुछ शर्तें रखी हैं। उन्होंने रोड निर्माण का काम बंद न करने की शर्त रखी है, लेकिन हर कोई जानता है कि अपने जल-जंगल-जमीन और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए हम लड़ रहे हैं। वहीं डिप्टी CM विजय शर्मा संसाधनों का दोहन चाहते हैं। (Naxalite Ready For Talk)

नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य: CM साय

इधर, CM विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है। वहीं डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। 8 नक्सली मारे गए हैं। एक भी जवान हताहत नहीं हुआ है। सरकार नक्सलियों से आग्रह करती है कि वो मुख्यधारा में आएं और वार्ता करें। हम बातचीत के लिए तैयार हैं। पहले शस्त्र छोड़कर आत्मसमर्पण करें। अब दुनिया आगे बढ़ रही है। ऐसे में नक्सलियों को शस्त्र त्याग देना चाहिए। खून-खराबे में कुछ नहीं रखा है। कुछ लोगों के भड़काने के कारण शुरू हुई इस हिंसा की विचारधारा का जड़ से खात्मा जरूरी है। (Naxalite Ready For Talk )

Back to top button
error: Content is protected !!