Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ सरकार से वार्ता के लिए तैयार नक्सली, CM साय ने कही ये बड़ी बात

Naxalite Ready For Talk: छत्तीसगढ़ सरकार से बातचीत करने के लिए नक्सली तैयार है। इसके लिए नक्सलियों ने पर्चा फेंका है। इसे लेकर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय बघेल ने कहा कि नक्सलियों ने किसानों को दोगुना दाम देने की बात कही है, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए पहले ही मिल रहा है। साथ ही विकास कार्यों को लेकर भी कहा है। इस पर डिप्टी CM ने कहा कि सड़क, बिजली, पुल, पुलिया से कॉर्पोरेट का क्या संबंध है। वार्ता के संबंध में मैं विस्तृत चर्चा कर अपनी बात रखूंगा। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मार्गदर्शन लूंगा।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब नीति केस में ED ने की कार्रवाई

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर मे BJP नेताओं की हत्या क्यों हो रही है। राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों मे सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। बस्तर के कोने-कोने में सरकार विकास कर रही है। बस्तर में लगे कैंप विकास के लिए लगाया गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सरकार तीन स्तर पर काम कर रही है। सरकार नक्सलियों से निपटने के लिए तैयार है। नियद नेल्लानार योजना के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं। वहीं नक्सलियों से बातचीत के मुद्दे पर CM विष्णुदेव साय ने फिर दो टूक जवाब दिया है। (Naxalite Ready For Talk)

हमारे बयान का सीधा जवाब नहीं दे रहे नक्सली: शर्मा

सुकमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा पहले ही नक्सलियों को बातचीत के लिए आमंत्रित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को बंदूक की भाषा छोड़ने और विकास की मुख्य धारा से जुड़ने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर नक्सली बंदूक की भाषा बोलेंगे तो सरकार भी उसी अंदाज में जवाब देगी। वहीं नक्सलियों ने प्रेस नोट को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली लगातार बयान जारी कर वार्ता के लिए तैयार होने की बात कर रहे हैं, लेकिन वार्ता पर हमारे बयान का सीधा जवाब नहीं दे रहे हैं। (Naxalite Ready For Talk)

गृहमंत्री का बयान बचकाना: दीपक बैज

नक्सलियों के लिखे पत्र को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान पर PCC चीफ दीपक बैज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री और अधिकारियों से चर्चा करूंगा। क्या बयान आने से पहले उन्होंने प्रदेश के मुखिया और अधिकारियों से बात नहीं किया था। बयान देने से पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात नहीं किया था क्या। गृहमंत्री का बयान प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाला और बचकाना है। (Naxalite Ready For Talk)

नक्सलियों ने रखी है ये तीन शर्तें

उन्होंने कहा कि बीजेपी के 3 महीने की सरकार में निर्दोष आदिवासियों पर फर्जी एनकाउंटर हो रही है। आदिवासी माता-बहनों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। इसका जवाबदार कौन है। बयान से स्पष्ट है कि सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। सरकार इस मसले पर खुद कंफ्यूज है। बता दें कि नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी करके वार्ता के लिए तीन शर्त रखी थी, जिसमें नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता ने कहा है कि अनुकूल वातावरण निर्मित होने की स्थिति में हम वार्ता के लिए आगे आएंगे। साथ ही कहा कि 6 महीने तक सशस्त्र बलों को कैंपों तक सीमित रखा जाए। नए कैंप स्थापित ना किया जाए। कथित फर्जी मुठभेड़ बंद हों। (Naxalite Ready For Talk)

 

Back to top button
error: Content is protected !!