Google Analytics —— Meta Pixel

Naxalites in Sukma : सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में DRG के 2 जवान घायल

Naxalites in Sukma : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सुकमा DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों घायल जवानों को मौके से निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया है। जवानों को मामूली चोटें ही आई हैं। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। मामला जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चिचोरगुड़ा के पास भारी संख्या में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार पर ही सुकमा से DRG की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। सुबह करीब 10 बजे जब सर्चिंग करते हुए जवान जंगल में पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें- CM Bhupesh Baghel के दौरे से पहले जांजगीर चांपा में शुरू हुई तैयारियां, लापरवाह अधिकारियों पर हो रही कार्रवाई

करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में DRG के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें साथी जवान मौके से निकाल कर सुकमा जिला अस्पताल लाया गया है। घायल जवानों का नाम चमरू राम पोयाम और नेहरूलाल कश्यप बताया गया है। फिलहाल मुठभेड़ बंद हो गई है। जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग लगातार जारी है। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल पर खून के धब्बों के निशान भी देखने को मिले हैं। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है।

Back to top button
error: Content is protected !!