Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर में नक्सलों की बड़ी हार – DKSZC नेता चैतू उर्फ श्याम दादा ने 9 साथियों संग किया आत्मसमर्पण

हथियार छोड़ शांति की राह पर लौटे कुल 10 नक्सली

Naxal Organization in Chhattisgarh : बस्तर में नक्सल संगठन के भीतर आपसी मतभेद और संगठनात्मक बिखराव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी टूटन ने नक्सलियों को हथियार छोड़ मुख्यधारा की राह चुनने के लिए प्रेरित किया है। शुक्रवार की शाम डीकेएसजेडसी (Dandakaranya Special Zonal Committee) सदस्य चैतू उर्फ श्याम दादा ने अपने 9 साथियों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आईजी ने कही ये बात

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी दी कि नक्सल संगठन अब तेजी से कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा-
“नक्सलियों की झूठी विचारधारा और संगठन की बिगड़ती स्थिति से परेशान होकर सदस्य अब जागरूक हो रहे हैं। कई लोग अपने साथियों को भी समर्पण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। (Naxal Organization in Chhattisgarh)

यह भी पढ़े :- विहिप–बजरंग दल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, गौवंश पर अत्याचार रोकने और पराली जलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग

उन्होंने बताया कि नक्सली नेता चैतू उर्फ श्याम दादा सहित कुल 10 नक्सलियों ने बस्तर आईजी सुंदरराज पी, बस्तर एसपी शलभ सिन्हा, जिला प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया और शांतिपूर्ण जीवन अपनाने का निर्णय लिया।

आगे और समर्पण की संभावना

प्रशासन का मानना है कि नक्सल संगठन में जारी आंतरिक कलह और सुरक्षा बलों की सख्त एवं प्रभावी रणनीति के चलते आने वाले दिनों में समर्पण की संख्या में और तेजी आ सकती है। (Naxal Organization in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!