DGP-IG conference : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात पहुंचेंगे रायपुर, डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल

DGP-IG conference : देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस (DGP-IG conference) में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात नवा रायपुर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री स्पीकर निवास में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार व रविवार को आयोजित होने वाले प्रमुख सत्रों (DGP-IG conference) में भाग लेंगे।
यह भी पढ़े :- बस्तर में नक्सलों की बड़ी हार – DKSZC नेता चैतू उर्फ श्याम दादा ने 9 साथियों संग किया आत्मसमर्पण
सम्मेलन की प्रमुख बातें
- तीन दिवसीय सम्मेलन में कुल 8 सत्र होंगे।
- इनमें से 6 प्रमुख सत्रों में प्रधानमंत्री मोदी स्वयं शामिल रहेंगे।
- सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति इसे और महत्वपूर्ण बना रही है।
- इसमें देशभर के डीजीपी, आईजी और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
मुख्य एजेंडा
सम्मेलन में निम्न मुद्दों पर गहन चर्चा होगी—
- राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा
- आतंकवाद एवं नक्सल चुनौती
- साइबर क्राइम और सीमा सुरक्षा
- पुलिस आधुनिकीकरण और तकनीकी अपग्रेडेशन
- पुलिसकर्मियों का कल्याण और प्रशिक्षण
सम्मेलन का इतिहास
2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन को अधिक परिणामोन्मुखी और प्रभावी दिशा दे रहे हैं। इससे पहले यह विभिन्न स्थानों—
गुवाहाटी, रण ऑफ कच्छ, हैदराबाद, टेकनपुर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया), पुणे, लखनऊ, दिल्ली, जयपुर व भुवनेश्वर में आयोजित हो चुका है। (DGP-IG conference)
रायपुर सम्मेलन में विशेष फोकस
इस बार रायपुर का सम्मेलन विशेष रूप से—
- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति
- और राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति
पर केंद्रित रहेगा।



