Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2025 की द्वितीय चरण की काउंसलिंग आज से

NEET 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य में नीट यूजी 2025 (NEET 2025 ) के अंतर्गत एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया आज दिनांक 13 सितम्बर 2025 से प्रारंभ की जा रही है। इस चरण में पात्र अभ्यर्थियों के लिए नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े :- स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने किया ‘वृहद रोजगार मेला-2025’ का शुभारंभ

राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा तथा दंत महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए संस्था चयन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2025 रखी गई है। यह सुविधा पूर्व से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, पहले से प्रवेशित छात्रों को अपग्रेडेशन का विकल्प भी प्रदान किया गया है।

महत्वपूर्ण निर्देश

• अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित समस्त जानकारी, रिक्त सीटों की सूची एवं अन्य विवरण निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in पर देख सकते हैं। विस्तृत समय-सारिणी एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया, राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा नवीन कार्यक्रम जारी करने के पश्चात प्रकाशित की जाएगी। सीटों का आवंटन पूरी तरह प्रावीण्यता के आधार पर राज्य स्तरीय काउंसलिंग समिति द्वारा किया जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी अनाधिकृत व्यक्ति, एजेंट या संस्था के माध्यम से भाग न लें। किसी भी प्रकार के झूठे वादों या धोखाधड़ी से सतर्क रहें। (NEET 2025 )

Back to top button
error: Content is protected !!